Move to Jagran APP

तीन वेश्यालयों में बिकने के बाद चौथी बार रांची में बिकी दिल्ली की नाबालिग

रांची, जागरण संवाददाता। राजधानी रांची में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को चुटिया पुलिस ने रेस्क्यू किया है। उसके साथ की गई दरिंदगी की कहानी दिल दहला देने वाली है। उस ब'ची को दिल्ली, हरियाणा व मुंबई के वेश्यालयों में तीन बार बेचा जा चुका है। चौथी बार रांची में उसकी बोली लगी थी। इसके बाद रांची लाई गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Oct 2018 01:50 PM (IST)Updated: Tue, 16 Oct 2018 01:50 PM (IST)
तीन वेश्यालयों में बिकने के बाद चौथी बार रांची में बिकी दिल्ली की नाबालिग
तीन वेश्यालयों में बिकने के बाद चौथी बार रांची में बिकी दिल्ली की नाबालिग

रांची, जागरण संवाददाता। राजधानी रांची में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को चुटिया पुलिस ने रेस्क्यू किया है। उसके साथ की गई दरिंदगी की कहानी दिल दहला देने वाली है। उस बच्ची को दिल्ली, हरियाणा व मुंबई के वेश्यालयों में तीन बार बेचा जा चुका है। चौथी बार रांची में उसकी बोली लगी थी। इसके बाद रांची लाई गई। यहां खरीददार के पास पहुंचने से पहले रांची पुलिस ने उसे रेस्क्यू कर लिया। उसे ले जाने वाले एक दलाल को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। नाबालिग को रेस्क्यू के बाद सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया गया। यहां उसने बताया कि वह दिल्ली, हरियाणा और मुंबई के वेश्यालयों में बेची जा चुकी है। कई ने उस मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया।

loksabha election banner

इधर हाल में उसे रांची के किसी खरीदार ने खरीदा। इसके बाद रांची भेज दिया गया। ट्रेन से वह रविवार की रात रांची पहुंची थी। उसे एक नंबर दिया गया था। इस नंबर पर कॉल करने के बाद रेलवे स्टेशन पर एक युवक मिला, जो उसे पैदल लेकर कडरू मोड़ के पास स्थित एक बड़े होटल में ले जा रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर युवक से नाबालिग का झगड़ा हो गया और पुलिस को मामले की भनक लग गई। पुलिस ने लड़की को रेस्क्यू करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। पीड़िता को संरक्षण गृह प्रेमाश्रय में रखा गया है। ---

मां ने ही दिल्ली के बुर्जूग के हाथों बेचा था दिल्ली की रहनेवाली नाबालिग ने सीडब्ल्यूसी के समक्ष दिए बयान में बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसकी मां ने ही दिल्ली के एक बुजुर्ग के हाथों उसे बेच दिया था। उस समय वह महज 11 वर्ष की थी। बेचे जाने के बाद कई लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वेश्यालय को बेच डाली गई। वहां हर दिन उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया जाता था। वहां कुछ दिन रहने के बाद हरियाणा के वेश्यालय में बेची गई। करीब छह महीने बाद यहां से भी उसे एक मानव तस्कर मुंबई ले गया। वहां पिछले डेढ़ वर्षो से उससे वेश्यावृत्ति करवाई जा रही थी। इसके बाद उसे रांची भेज दिया गया। बूढ़ों के हाथों बिकी, शादी तक कराई गई पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसे हर जगह कुचला गया। बूढ़ों के हाथों बेची गई, बूढ़ों से शादी तक कराई गई। एक हाथ से दूसरे हाथों लगातार जाती रही। इस धंधे में फंसने के बाद इस दलदल से निकलना उसके लिए मुश्किल हो चुका था। अब मजबूरी में सबकुछ स्वीकार करने लगी थी। सिहरन, दर्द और गुस्से के बीच जीवन जीना सीख चुकी थी। कौन है खरीदार, ढूंढ रही पुलिस :

रांची में इस नाबालिग का खरीदार कौन है, इसका पता लगाया जा रहा है। हिरासत में लिया गया युवक इसकी कड़ी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि नाबालिग को वह किसे सौंपने वाला था। हालांकि उसने पुलिस को बताया है कि उसे ज्यादा कुछ नहीं पता, उसे केवल स्टेशन से लड़की को होटल तक लाने को कहा गया था। कुछ देर के बाद वह उसके पास से ले जाता। युवक ने बयान में यह भी कहा है कि वह नाबालिग लड़की को नहीं जानता, उसे बस खाना खिला रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.