Move to Jagran APP

24 घंटे का चैनल होगा डीडी झारखंड, धनबाद में खुलेगा एफएम रेडियो : अमित खरे

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय झारखंड में दूरदर्शन और आकाशवाणी की आधारभूत संरचना को मजबूत करेगा।

By Edited By: Published: Wed, 10 Oct 2018 07:00 AM (IST)Updated: Wed, 10 Oct 2018 07:04 AM (IST)
24 घंटे का चैनल होगा डीडी झारखंड, धनबाद में खुलेगा   एफएम रेडियो : अमित खरे
24 घंटे का चैनल होगा डीडी झारखंड, धनबाद में खुलेगा एफएम रेडियो : अमित खरे

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय झारखंड में दूरदर्शन और आकाशवाणी की आधारभूत संरचना को और मजबूत करेगा। यह जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अमित खरे ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार का झारखंड पर खास फोकस है। दोनों लोक प्रसारकों के मजबूत बनाने पर मंत्रालय गंभीर है। उन्होंने इसी वित्तीय वर्ष में दूरदर्शन झारखंड का प्रसारण सेटेलाइट के माध्यम से 24 घंटे करने की घोषणा की।

loksabha election banner

इसके बाद डीडी झारखंड चौबीस घटे का चैनल बन जाएगा। फिलहाल यहां से सिर्फ साढे पाच घटे का कार्यक्रम प्रसारित किया जाता है। वहीं धनबाद में एफएम रेडियो केंद्र को 26 जनवरी से पहले शुरू कर दिया जाएगा। अमित खरे ने मंगलवार को दूरदर्शन और आकाशवाणी केंद्र, राची के कायरें की भी समीक्षा की। उन्होंने डीडी बिहार पर शाम 7:15 प्रसारित होने वाले झारखंड बुलेटिन को बढ़ाकर आधा घटा करने और आकाशवाणी केंद्र राची से दोपहर 1.10 बजे से दस मिनट का नया प्रादेशिक समाचार शुरु करने पर सहमति प्रदान की।

उन्होंने जल्द इन बुलेटिन को शुरु करने का आदेश सक्षम प्राधिकार को दिया है। अमित खरे ने दूरदर्शन और आकाशवाणी के अधिकारियों को स्थानीय लोगों की आकांक्षाओं के अनुसार कार्यक्रम निर्माण करने का निर्देश दिया। कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की विकास योजनाओं का प्रचार प्रसार अंतिम आदमी तक पहुंचाने की क्षमता रेडियो और दूरदर्शन में है।

योजनाबद्ध तरीके से काम करने से लक्ष्य हासिल करने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि संताल परगना में रेडियो प्रसारण की पहुंच बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके लिए जरूरी तकनीकी पक्षों में सुधार किया जाएगा। दूरदर्शन और आकाशवाणी के कार्यक्रमों का लाभ सुदूर क्षेत्र के आदमी भी उठा सके, यह सरकार का यह लक्ष्य है।

सोशल मीडिया के लिए कोई नियामक नहीं : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव अमित खरे ने कहा कि सोशल मीडिया के लिए कोई नियामक बनाने का इरादा सरकार का नहीं है। उन्होंने सेल्फ रेगुलेशन की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इसी आधार पर निजी चैनल प्रसारित होते हैं और उनका प्रोग्राम कोड निर्धारित है। वाट्सएप अथवा अन्य माध्यमों पर लोग हड़बड़ी में अथवा बगैर सत्यता की जांच किए संदेश देते हैं। इसे सेल्फ रेगुलेशन से ठीक किया जा सकता है। उन्होंने निजी एफएम रेडियो के जरिए समाचार प्रसारण की संभावनाओं से इन्कार करते हुए कहा कि इसके लिए ऑल इंडिया रेडियो अधिकृत है।

गांधी दर्शन पर आधारित कार्यक्रम बनाएं : अमित खरे ने गाधीजी की 150वीं जयंती वर्ष के मौके पर गाधी दर्शन पर आधारित कार्यक्रम बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड गाधीवादी विचार का पालन बड़ी दृढता से करता आ रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर लोगों को पता चले कि झारखंड के कण-कण में गाधीवाद है। खासतौर पर टानाभगत और गाधी जी से जुड़े जगहों पर आधारित कार्यक्रम बनाया जाना चाहिए।

आयुष्मान भारत योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे इसमें दूरदर्शन और आकाशवाणी सार्थक भूमिका निभा सकते हैं। इसका फायदा राज्य की गरीब जनता को मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि गोवा अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में पार्टनर स्टेट बनने वाला झारखंड देश का पहला राज्य है। इससे फिल्म और पर्यटन मानचित्र पर राज्य को जगह बनाने में मदद मिलेगी। राज्य के लिए यह सुनहरा मौका साबित होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.