रांची पहुंचने पर चैंपियन टीम का जोरदार स्वागत
रांची : फाइव ए साइड नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में महिला वर्ग का खिताब जीतने वाली झारखंड टीम के
रांची : फाइव ए साइड नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में महिला वर्ग का खिताब जीतने वाली झारखंड टीम के खिलाड़ियों का बुधवार को रांची पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। बेंगलुरु में संपन्न चैंपियनशिप के फाइनल में झारखंड ने हरियाणा को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया था। टीम के वापस लौटने पर हटिया स्टेशन पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। चैंपियन टीम की सदस्य सोनल मिंज, बिरजनी एक्का, सीमा कुमारी, अलका डुंगडुंग, स्मिता मिंज, प्रमिला सोरेंग, वेतन डुंगडुंग, पिंकी एक्का, रीमा बाखला कोच- बिगन सोय तथा मैनेजर अलका डुंगडुंग शामिल है। स्वागत करने वालों में हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शकर सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, संयुक्त सचिव माइकल लाल, उपाध्यक्ष धमर्ेंद्र सिंह, जयंत केरकेट्टा, सुप्रिया मुंडू, कुंदन साह, सुधीर मिश्रा शामिल थे।
टीम को एक लाख दस हजार का नकद पुरस्कार
हॉकी स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में विजेता टीम के लिए एक लाख दस हजार बतौर ईनाम देने की घोषणा हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से बैंक एकाउंट देने को कहा है जिसमें यह राशि बराबर डाल दी जाएगी। इस मौके पर खिलाड़ियों को शॉल ओढ़ाकर व एक हॉकी स्टिक देकर सम्मानित किया गया।
------------
नीरज केशरी ने खिताब पर जमाया कब्जा
रांची: अंतर आवासीय सेंटर बैडमिंटन टूर्नामेंट में होटवार सेंटर के नीरज केशरी ने अंडर-13 बालक वर्ग का खिताब जीत लिया। सेंटर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार में से तीन खिताबों पर कब्जा जमाया। अंडर-13 बालक वर्ग में नीरज ने रांची के ही अयान रहमान को, 15 वर्ष के वर्ग में रांची के प्रियांशु तिर्की ने धनबाद के जय चटर्जी को पराजित कर एकल खिताब अपने नाम किया। युगल मुकाबले में रांची के प्रियांशु व इमानुएल कुजूर ने जय चटर्जी व जयंत कुमार को पराजित किया।
--------------
एजी व मेकॉन का जीत से आगाज
रांची : महात्मा गांधी फुटबॉल टूर्नामेंट में एजी स्पोर्टिग व मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब ने जीत से आगाज किया। बुधवार को खेले गए पहले मैच में एजी ने जय मसीह बरियातू को 3-0 से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से छोटू ने 38वें मिनट में, एम मजूमदार ने 42वें मिनट में व बाइचुंग ने 50वें मिनट में गोल दागा। दूसरे मैच में मेकॉन ने जेएसए को 3-0 से हराया। मेकॉन की ओर से तीन गोल राहुल ने दाग टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक बनाया। राहुल ने दूसरे, 11वें व 35वें मिनट में गोल दागा। पहले मैच में एम मजूमदार व दूसरे मैच में राहुल कुमार को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
--------
अर्चित आनंद कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन बने
रांची : कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड की बैठक में अर्चित आनंद को संघ का चेयरमैन मनोनीत किया गया है। यह जानकारी संघ के सचिव बिपिन सिंह ने दी।
------------
नेशनल एसजीएफआइ कबड्डी प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम घोषित
रांची : देवास (मध्य प्रदेश) में एक से पांच अक्टूबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम की घोषणा कर दी गई है। अंडर-17 बालक टीम इस प्रकार है-सागर कुमार, अभिषेक कुमार, जावेद रजा, अभिषेक, प्रियांशु सिंह, रंजन उरांव, अमित यादव, शशिकांत हांसदा, अभय कुमार, सावन कुमार यादव, मिथिलेश कुमार, निखिल कुमार, कोच-नवनीत कुमार, मैनेजर-शंकर प्रसाद।
अंडर-17 बालिका टीम-बबीता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रानी तिग्गा, प्रिया राज, वीणा कुमारी, बबली कुमारी, संगीता कुमारी, करिश्मा कुमारी, प्रेरणा मंडल, ईशा कुमारी, सुषमा कुमारी, चांदनी कुजूर, कोच-पी मिंज, दल प्रमुख-आलोक कुमार।