Move to Jagran APP

पति के घर से पत्नी जेवरात व अन्य सामान ले उड़ी

रांची : पति-पत्‍‌नी का रिश्ता बहुत ही पवित्र और अनोखा होता है। इस रिश्ते में प्रेम और भरोसे क

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 08:32 AM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 08:32 AM (IST)
पति के घर से पत्नी जेवरात व अन्य सामान ले उड़ी
पति के घर से पत्नी जेवरात व अन्य सामान ले उड़ी

रांची : पति-पत्‍‌नी का रिश्ता बहुत ही पवित्र और अनोखा होता है। इस रिश्ते में प्रेम और भरोसे की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। लेकिन कुछ लोगों को यह रिश्ता केवल मजाक लगता है। राजधानी रांची के चुटिया थाना में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां पत्नी ने पति की गैर मौजूदगी में घर से जेवरात, कपड़े, लैपटॉप समेत अन्य सामान लेकर गायब हो गई। पांच सितंबर से प्रियंका वर्णवाल उर्फ रागिनी घर से जेवरात व सामान लेकर गायब है। रागिनी बिहार के गोपालगंज की रहने वाली है। वहीं चुटिया के द्वारिकापुरी में रोड- 3 में किराये के मकान में रहती थी। पीड़ित पति ज्योति रंजन वर्णवाल ने चुटिया थाना में आरोपित पत्‍‌नी के खिलाफ लिखित शिकायत की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। इधर, चुटिया थाना प्रभारी अनिल कुमार कर्ण ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जांच उपरांत दोषी पाएं जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

loksabha election banner

पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार ज्योति रंजन वर्णवाल आदर्श क्रेडिट कॉपरेटिव सोसाइटी नामक कंपनी में काम करते हैं। तीन सितंबर को कंपनी के काम के सिलसिले में रांची से बोकारो गए थे। फिर पांच को धनबाद गए। काम समाप्त होने के बाद पांच सितंबर को ज्योति ने पत्नी रागिनी के मोबाइल पर संपर्क किया। मगर, कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पड़ोसी को फोन कर बात कराने को कहा, तो पता चला कि रागिनी घर का ताला बंद कर गायब है। आनन-फानन में धनबाद से रांची पहुंचा, तो देखा कि घर से जेवरात समेत अन्य सामान लेकर गायब है। ससुराल में भी संपर्क किया, मगर कोई जवाब नहीं मिला। ना ही कोई ससुराल पक्ष की ओर से मदद की जा रही है।

धनबाद से रांची लौटने के बाद ज्योति ने घर की जांच की। जिसमें देखा कि घर छोड़कर जाने से पूर्व रागिनी ने खाना बना कर खाई है। इसके बाद जूठा बर्तन छोड़कर निकल गई है। वहीं घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा, तो पता चला कि रागिनी के घर छोड़ने से पूर्व एक लड़का और एक लड़की आएं थे। फिर जाते समय तीनों एक साथ घर से निकले है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.