Move to Jagran APP

निक्की का रांची पहुंचने पर जोरदार स्वागत

रांची : एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य निक्की प्रधान के रां

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 07:52 AM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 07:52 AM (IST)
निक्की का रांची पहुंचने पर जोरदार स्वागत

रांची : एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य निक्की प्रधान के रांची पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर मोरहाबादी स्थित हॉकी स्टेडियम तक निक्की का स्वागत किया गया। निक्की के स्वागत में साई व बरियातू हॉकी सेंटर के खिलाड़ी, खेल विभाग के पदाधिकारी, दक्षिण पूर्व रेलवे के पदाधिकारी, हॉकी झारखंड के पदाधिकारी मौजूद थे। एयर इंडिया के विमान से दोपहर डेढ़ बजे दिल्ली से रांची पहुंचने पर उनका एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रशंसकों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया। उनकी आगवानी को लेकर सैकड़ों खेल प्रेमी तिरंगे के साथ एयरपोर्ट पर मौजूद थे। ढोल और ताशे की धुन एयरपोर्ट पर गूंज रही थी।

loksabha election banner

एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही खेल निदेशक अनिल कुमार, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, सीईओ रजनीश कुमार, ट्रेजरर अमृता लकड़ा, सचिव विजय शंकर सिंह, बबलू कुमार , दक्षिण पूर्व रेलवे पदाधिकारियों ने गुलदस्ता देकर निक्की का स्वागत किया।

---

बिरसा मुंडा व अलबर्ट एक्का की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से निक्की प्रधान को खुली जीप में बैठाकर ले जाया गया। जुलूस के आगे मोटरसाइकिल पर खेल प्रेमी तिरंगा लेकर चल रहे थे। बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर निक्की ने माल्यापर्ण किया। इसके बाद अल्बर्ट एक्का चौक पर शहीद अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।

वहां से निक्की का काफिला हॉकी स्टेडियम पहुंचा। जहां युवा खिलाड़ियों ने मांदर बजाकर निक्की का स्वागत किया। निक्की भी अपने स्वागत से अभिभूत थी । उसने भी ढोल बजा कर खिलाड़ियों के साथ जमकर जश्न मनाया। लगभग एक घंटे तक निक्की युवा खिलाड़ियों के साथ नाच गाने में शामिल रही। हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने भी उन्हें इसमें साथ दिया।

--

हरियाणा व ओडिशा की तरह यहां के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाए इस मौके पर झारखंड हॉकी के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने कहा कि एशियन गेम्स हॉकी में सिल्वर जीतना झारखंड सहित पूरे देश के लिए उपलब्धि है। निक्की की यह उपलब्धि अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को भी ऐसे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाना चाहिए। हरियाणा व ओडिशा सरकार जिस तरह एशियाई खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को कैश अवार्ड दे रही है , वैसा ही झारखंड में भी होना चाहिए। इससे युवा अधिक संख्या में खेल की ओर आकर्षित होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.