रांची-टाटा हाईवे पर पत्थलगड़ी करेंगे कांग्रेसी, देशद्रोह का मुकदमा करा दे सरकार
रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अपनी टीम के साथ रांची-टाटा हाइवे (एनएच 33) पर ़ 11 सितंबर को पतथलगड़ी करेंगे। इसके लिए चार सथलों का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो उनके खिलाफ केस कर सकती है।
रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अपनी टीम के साथ रांची-टाटा हाइवे (एनएच 33) पर पत्थलगड़ी करेंगे। 11 सितंबर को पत्थलगड़ी करने के लिए चार स्थलों का चयन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि एनएच 33 हड्डीतोड़ हाइवे बन गया है। आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री ने झारखंड सरकार के सहयोग से अपने चहेते को सड़क का काम दिया और काम मिलते ही वह पैसे लेकर भाग गया।
प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से डॉ. अजय ने मांग की कि सरकार इस बात का खुलासा करे कि सड़क के लिए राशि कहां और कितनी खर्च हुई है। कांग्रेस के नेता 11 सितंबर को नामकुम, चौका, डिमना और घाटशिला में पत्थलगड़ी करने के साथ-साथ पोस्टर लगाएंगे। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर उरांव व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत के साथ-साथ यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव करेंगे। प्रेस कांफ्रेंस में सुखदेव भगत और कुमार गौरव के साथ-साथ मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर भी मौजूद थे।
---------
हिम्मत है तो देशद्रोह का मुकदमा करा दे सरकार :
कांग्रेस अध्यक्ष ने फेसबुक टिप्पणी पर देशद्रोह का मुकदमा करने की परिपाटी को चुनौती देते हुए सरकार को चुनौती दे दी है। कहा कि जिस पोस्ट पर स्टेन स्वामी, कांग्रेस नेता थियोडोर कीड़ो, राकेश रौशन बिर्क, आलोक कुजूर सहित 20 लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा हुआ है उसी पोस्ट को वे अपने फेसबुक बॉल पर पोस्ट करेंगे और कई कांग्रेसी भी करेंगे। सरकार को हिम्मत है तो देशद्रोह का मुकदमा कर दे। उन्होंने कहा कि मेघालय के सीएम ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करके झारखंड में अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय की बात उठाई है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि देश में पहली बार लग रहा है कि जिन प्रदेशों में भाजपा सरकार है वहां अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है। अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री लुइस मरांडी इसपर चुप्पी साधे हैं। प्रेस कांफ्रेंस में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि गोड्डा में अडानी के लोग फसल पर बुलडोजर चला रहे हैं। वहां 7 सितंबर से यूथ कांग्रेस आंदोलन करेगी।