Move to Jagran APP

झारखंड में अब ए ग्रेड कलाकारों को मिलेंगे दस हजार, सात सितंबर तक सांस्कृतिक दलों का चयन

झारखंड बनने के बाद पहली बार सांस्कृतिक दलों की ग्रेडिंग की जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Sep 2018 11:43 AM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 11:43 AM (IST)
झारखंड में अब ए ग्रेड कलाकारों को मिलेंगे दस हजार, सात सितंबर तक सांस्कृतिक दलों का चयन
झारखंड में अब ए ग्रेड कलाकारों को मिलेंगे दस हजार, सात सितंबर तक सांस्कृतिक दलों का चयन

रांची, जागरण संवाददाता। झारखंड बनने के बाद पहली बार रांची जिले के सांस्कृतिक दलों का ग्रेडेशन होने जा रहा है, उनका चयन होने जा रहा है। तत्कालीन बिहार राज्य के दौरान किया गया ग्रेडेशन ही अब तक चला आ रहा था। उसमें भी ए ग्रेड में कोई कलाकार या दल सूचीबद्ध नहीं था। अधिकांश बी व सी ग्रेड में थे।

loksabha election banner

मानदेय में भी बढ़ोतरी की जा रही है। पहले ए ग्रेड दल को महज चार हजार रुपये मिलता था, बी ग्रेड को साढ़े तीन हजार व सी ग्रेड को तीन हजार। अब प्रतिदिन के हिसाब से ए ग्रेड दल को दस हजार, बी ग्रेड को नौ हजार व सी ग्रेड को आठ हजार रुपये दिया जाएंगे। हालांकि दल की संख्या को देखते हुए पारिश्रमिक बढ़ाया जा सकता है।

पांच से होगा चयन : सांस्कृतिक दलों के चयन की प्रक्रिया पांच से सात सितंबर को समाहरणालय ब्लाक बी कमरा नंबर 505 में होगी। पूर्वाह्न 11 से पांच बजे तक स्क्रीनिंग की जाएगी। हर दल को तीन मिनट का समय दिया जाएगा। तीन मिनट में उसे अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करना है। कार्यक्रम प्रस्तुति के आधार पर ही ग्रेडेशन होगा। इसके बाद उन्हें सूचीबद्ध किया जाएगा। इनकी वैधता दो साल तक रहेगी।

सर्वाधिक आवेदन रांची से: हालांकि चयन की प्रक्रिया हर जिले में हो रही है। हर जिले से आवेदन मंगाया गया है, लेकिन रांची में सर्वाधिक आवेदन आए हैं। यहां करीब 70 कलाकारों के दलों ने आवेदन दिया है। वहीं, जमशेदपुर में 15 व धनबाद में दस के करीब आवेदन आए हैं।

कौन-कौन हैं जज : चयन प्रक्रिया के लिए जजों का पैनल बनाया गया है। इसमें डीडीसी की अध्यक्षता में पद्मश्री मुकुंद नायक, नाटककार अजय मलकानी, संजय लाल, गायक पं. सतीश शर्मा व शिक्षिका सरिता चंद्रा को शामिल किया गया है। ये लोग ही अंतिम निर्णय लेंगे। चयन का आधार परिधान, मेकअप, अनुभव और दूसरी चीजों को ध्यान में रखा गया है।

पहले कम था पारिश्रमिक : पहले कलाकारों का पारिश्रमिक बहुत कम था। ग्रेडेशन भी पुराना था। इसलिए अब इनका चयन किया जा रहा है। इनका पारिश्रमिक भी बढ़ा दिया गया है। ए,बी व सी में ग्रेडेशन होगा। 70 दलों ने आवेदन दिए हैं। इनमें एक गुमला का भी है।

ईशा खंडेलवाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, रांची


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.