Move to Jagran APP

मिशन 2019 को सफल बनाने में जुटें कार्यकर्ता

रांची : भाजपा राची महानगर के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, महानगर में निवास करने

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Sep 2018 07:44 AM (IST)Updated: Sat, 01 Sep 2018 07:44 AM (IST)
मिशन 2019 को सफल बनाने में जुटें कार्यकर्ता

रांची : भाजपा राची महानगर के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, महानगर में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष,पूर्व मंडल अध्यक्षों एवं मंडल सदस्यता प्रभारियों की बैठक प्रदेश कार्यालय सभागार में हुई। मौके पर प्रदेश नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा प्रमंडलीय बैठक में निर्देशित संगठनात्मक कायरें का मंडल सह शक्ति केंद्रों के स्तर पर बंटवारा किया गया एवं इन सभी संगठनात्मक कायरें को एक से 20 सितंबर के बीच पूरा करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने की।

loksabha election banner

मौके पर राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि हम सभी को पार्टी के निर्देश का अक्षरश: पालन करना है एवं पार्टी के आदेश पर हमें शीघ्र अपने कायरें में लग जाना है। उन्होंने कहा कि संगठन से ही सरकार है और पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बड़ी है। प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने सभी संगठनात्मक कायरें को बैठक में विस्तारपूर्वक रखा एवं कहा कि मिशन 2019 के निमित्त हम आपसी शिकवा शिकायत को भुलाकर कमर कस लें एवं संगठन हित के कार्यो में लग जायें। महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ मिलकर सभी संगठनात्मक कायरें का संपादन ससमय सभी मंडलों में पूरा करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने प्रमंडलीय बैठक में दिये गये कायरें का कार्य विभाजन किया एवं कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारी तय की। संचालन महानगर महामंत्री के के गुप्ता और धन्यवाद ज्ञापन राजू सिंह ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से ऊषा पाडेय, यदुनाथ पाडेय, आशा लकड़ा, संजय सेठ, परमा सिंह, संजीव विजयवर्गीय, सुबोध सिंह गुड्डू, दीनदयाल वर्णवाल, शिवपूजन पाठक, हेमंत दास, हरविंदर सिंह बेदी,सुनील शर्मा, जनार्दन शाह, सुनीता देवी,पंकज वर्मा, अजय अग्रवाल, सुजीत उराव, प्रकाश साहु, अनिता उराव, रमेश सिंह, अरुण पाडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.