Move to Jagran APP

एसबीआइ अधिकारियों को संगठित करने पर जोर

एसबीआइ कर्मचारी संघ का चुनाव

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Aug 2018 07:32 PM (IST)Updated: Wed, 22 Aug 2018 07:32 PM (IST)
एसबीआइ अधिकारियों को संगठित करने पर जोर
एसबीआइ अधिकारियों को संगठित करने पर जोर

जागरण संवाददाता, रांची: एसबीआइ कर्मचारी संघ पटना सर्किल के दो सितंबर को होने वाले त्रैवार्षिक चुनाव को लेकर बुधवार को राची शाखा में जागरूकता सभा की गई। इस दौरान संघ के महासचिव अजीत कुमार मिश्र ने तीन वर्ष के कार्यो का उल्लेख करते हुए बताया कि कर्मचारी संघ ने अधिकारियों के व्यक्तिगत कार्यो के त्वरित निष्पादन के लिए प्रत्येक माह की 15 तारीख को कर्मचारी दिवस के रूप में चिह्नित किया। इसके अलावा तीन वषरें के बाद स्केल तीन के अधिकारियों का अपने नेटवर्क में वापसी का अधिकार भी सुनिश्चित किया। वहीं संघ के अध्यक्ष उमाकात सिंह ने बताया कि यह बैठक चुनाव से पहले अधिकारियों को संगठित करने के लिए बुलाई गई है, ताकि वह यूनियन को मजबूत नेतृत्व देकर अपने अधिकारों को रक्षित कर सकें। फिलहाल होना है दो चुनाव

loksabha election banner

एसबीआइ कर्मचारी संघ में दो चुनाव होने हैं। एक केंद्रीय कमिटी और दूसरी जोनल कमिटी की। केंद्रीय कमिटी में 15 सदस्य हैं। चुनाव में पूरे पटना संभाग से सदस्य शामिल हैं। वहीं जोनल कमिटी 11 सदस्यों की है। इसमें रांची जोन से सदस्य चुनाव मैदान में होंगे। रांची जोन का चुनाव जोन बांडो व अनूप सिन्हा के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है। सभा में लगभग 200 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। रांची अंचल का चुनावी मुद्दा -ं सीएनटी एक्ट के तहत अनुसूचित जाति को हाउसिंग लोन के प्रोविजन में लाना।

कंपेन्सटर का मुद्दा। वर्तमान में किसी भी कर्मचारी की 30 वर्ष तक की आयु में मौत होने पर ही उसके बदले किसी परिवार में किसी को जॉब दी जाती है। इसकी सीमा बढ़ा कर 60 वर्ष कराना।

- सशक्त नेतृत्व बनाना।

-संघ में महिलाओं का सशक्तिकरण। केंद्रीय कमिटी के चुनावी मुद्दे

-रविवार व अन्य छुंट्टी के दिनों में कर्मचारियों से काम न कराया जाए।

- कर्मचारियों के ऊपर काम का दबाव कम करने के लिए नई नियुक्तियों की मांग भी करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.