कुख्यात लवकुश को रिमांड पर लेकर पुलिस ने की पूछताछ
रांची : कुख्यात अपराधी लवकुश शर्मा को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की है।
By Edited By: Published: Thu, 26 Jul 2018 11:09 AM (IST)Updated: Thu, 26 Jul 2018 05:17 PM (IST)
रांची : कुख्यात अपराधी लवकुश शर्मा को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की है। इसमें लवकुश शर्मा ने गिरोह के कई सक्रिय सदस्यों के नाम बताए हैं। ये ऐसे सदस्य हैं, जो लवकुश के नाम पर रंगदारी वसूली करते हैं। इलाके के व्यवसायियों को ब्लैकमेल कर रुपये की उगाही कर रहे हैं। पुलिस संबंधित सदस्यों का पता लगा रही है। पूछताछ के बाद लवकुश शर्मा को जेल भेज दिया गया है। लवकुश से रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता ने भी पूछताछ की। शागिर्दो का सत्यापन किया जा रहा है। बरियातू पुलिस ने लवकुश से संबंधित दर्ज मामलों का हवाला देकर पांच दिनों का रिमांड मांगा था। अदालत ने महज दो दिनों का रिमांड दिया। दो दिनों की पूछताछ के बाद पुलिस ने वापस जेल भेज दिया है। अंडा सेल में रखा गया है लवकुश : लवकुश को अंडा सेल में रखा गया है। उसकी गतिविधियों पर जेल प्रशासन का कड़ा पहरा है। इधर पुलिस ने लवकुश के खिलाफ सीसीए का प्रस्ताव भी भेजा है। एक करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर इंजीनियर को मारी थी गोली : कुख्यात लवकुश शर्मा ने पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता समरेंद्र प्रसाद से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। मना करने पर समरेंद्र प्रसाद को 23 नवंबर 2017 को निगम पार्क के समीप गोली मार दी थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। 12 अप्रैल 2017 को पश्चिम बंगाल के चंदननगर, हुगली से लवकुश को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसने बताया था कि रंगदारी से एक करोड़ रुपये से अधिक वसूला है। लवकुश के खिलाफ दर्ज प्रमुख मामले : - 27 फरवरी 2015 : लालपुर थाना क्षेत्र में सरकुलर रोड स्थित बाटा शो-रूम के सामने जमीन कारोबारी अनुज कुमार स्वर्णकार को गोली मार दी थी। - 23 नवंबर 2015 : एक करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर पथ निर्माण के सहायक अभियंता समरेंद्र प्रसाद को गोली मार दी थी। - नवंबर 2015 : अरगोड़ा में लवकुश शर्मा पर रंगदारी की प्राथमिकी। - वर्ष 2014 : बरियातू के कुसुम बिहार में एक जमीन पर वर्चस्व की लड़ाई को लेकर मारपीट व गोलीबारी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें