Move to Jagran APP

रांची को रखना है प्रदूषण मुक्त तो लगाएं पौधे

दैनिक जागरण के द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान में शहर के कई संस्थान बढ़चढ़कर हिस्सा ले रह हैं। आज इसी कड़ी में आक्सफोर्ड स्कूल, राइज एकेडमी और रुक्मिणी अपार्टमेंट में पौधरोपण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Jul 2018 09:58 AM (IST)Updated: Sat, 21 Jul 2018 09:58 AM (IST)
रांची को रखना है प्रदूषण मुक्त तो लगाएं पौधे
रांची को रखना है प्रदूषण मुक्त तो लगाएं पौधे

जागरण संवाददाता

loksabha election banner

रांची : अपने शहर को सुंदर हर कोई देखना चाहता है, लेकिन इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। रांची को अगर प्रदूषण मुक्त रखना है तो पौधे लगाए, पेड़ों को रक्षा करें। अपने हम उम्र दोस्तों को बताएं कि अगर वह आज पेड़ लगाएंगे, तो ये उनकी आनेवाली पीढ़ी के लिए वरदान साबित होंगे। पेड़ों की लगातार कटाई के कारण भी अपनी रांची का पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। कभी समर कैपिटल के रूप में प्रसिद्ध रांची अब प्रदूषण और गर्मी के लिए जानी जा रही है। लोग बदलते मौसम के कारण परेशान हैं। यह बाते शुक्रवार को ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल चुटिया और राइज एकेडमी हटिया में विद्यार्थियों द्वारा पौधरोपण के मौके पर प्राचार्य और शिक्षकों ने कहीं। इसके अलावा रुक्मिणी अपार्टमेंट में भी दैनिक जागरण के अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। दैनिक जागरण की ओर से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सूरज शर्मा ,जीतेंद्र कुमार, राजकिशोर शर्मा, तमिल सेल्वी, मनीष भूषण, संजय पांडे, जयदेव कुशवाहा, विष्णु कुमार, दिलीप कुमार व संजय महतो (अभिभावक ), राइज एकेडमी हटिया से विद्या कुमार शर्मा-डायरेक्टर, रीता विश्वास-प्राचार्य, पूनम कुमारी, प्रमिला कुमारी, रानी शर्मा, इंदू तिर्की, पुष्पा सिंह, कौशल्या कुमारी, आशा देवी, दीपा कुमारी व अर्चना कुमारी और रुक्मिणी अपार्टमेंट में रीतू सिन्हा सदस्य संगिनी क्लब, गिरीश चंद्र सिन्हा, अक्षय सिन्हा, ईशा सिन्हा, अनीष सिन्हा, बलराम प्रसाद, रीता कुमारी, शुभम, सौम्या कुमारी व खुशबू शामिल थे। संगिनी क्लब के सदस्य भी हो रहे सक्रिय

अभियान में धीरे-धीरे कई जगहों पर संगिनी क्लब के सदस्य में शामिल हो रहे हैं। इनकी ओर से लोगों को जगह-जगह पर दैनिक जागरण के इस अभियान के बारे में भी अवगत कराया जा रहा है। अभियान के तहत कई स्थानों पर पौधरोपण किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि वह जो भी पौधे लगाएं, उसकी रक्षा करें। जिससे वह विकसित होकर एक विशालकाय पेड़ बनें। दैनिक जागरण कई सालों से ही पर्यावरण बचाने के लिए लगातार अभियान चलाता आ रहा है।

छात्रों को अपने दोस्तों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। तभी रांची शहर में हरियाली वापस आ पाएगी।

सूरज शर्मा प्राचार्य,ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल चुटिया दैनिक जागरण का अभियान सराहनी है। हरियाली लाने के लिए जरूरी है कि पेड़ लगाने के साथ उसे हम लोग बचाएं भीं। इसके लिए मिलकर प्रयास करना होगा।

रीता विश्वास-प्राचार्य, राइज एकेडमी हटिया आनेवाले समय में हरियाली तभी बचेगी, जब हम लोग पौधे लगाएंगे और पेड़ बचाएंगे। इसके लिए सभी विद्यार्थियों और युवा लोगों को प्रेरित करना होगा।

रीतू सिन्हा, सदस्य संगिनी क्लब


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.