हॉकी खिलाड़ी के घर का ताला तोड़कर दिनदहाड़े चोरी
साउथ ईस्टन रेलवे में कार्यरत है राजकुमारी बानरा, चुटिया पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर की छानबीन।
जागरण संवाददाता, रांची : रेलवे कॉलोनी में हॉकी खिलाड़ी राजकुमारी बानरा के घर का ताला तोड़कर दिनदहाड़े 50 हजार नकद समेत सोने का जेवरात चुराकर फरार हो गए। मामला चुटिया थाना क्षेत्र का है। चोरों ने आलमीरा तोड़कर घटना को अंजाम दिया है। दोपहर 12 बजे राजकुमारी लंच करने घर पहुंची, तो चोरी का पता चला।
इसके बाद मामले की जानकारी चुटिया पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद चुटिया इंस्पेक्टर अनिल कुमार कर्ण घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ किया, मगर किसी ने कोई खास जानकारी नहीं दी। इस मामले में चुटिया थाना में हॉकी खिलाड़ी राजकुमारी बानरा के बयान पर अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत दिया है। इधर, चुटिया इंस्पेक्टर ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर चोरी हुए सामान को बरामद किया जायेगा।
सुबह आठ बजे राजकुमारी घर से निकली थी कार्यालय के लिए :
पुलिस को हॉकी खिलाड़ी राजकुमारी ने बताया कि हर रोज की तरह सुबह आठ बजे घर से कार्यालय के लिए निकली थी। दोपहर के समय लंच करने घर पहुंची, तो देखा कि ताला टूटा हुआ है। सारा सामान बिखरा पड़ा है। आलमारी भी टूटा हुआ है और जेवरात गायब है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की, तो पता चला कि चोरों ने सोने का चेन, सोने का कानबाली, सोने का कंगन समेत अन्य जेवरात शामिल है।
रेलवे कॉलोनी में हॉकी खिलाड़ी राजकुमारी बानरा के घर का ताला तोड़कर दिनदहाड़े 50 हजार नकद समेत सोने का जेवरात चुराकर फरार हो गए। मामला चुटिया थाना क्षेत्र का है। चोरों ने आलमीरा तोड़कर घटना को अंजाम दिया है। दोपहर 12 बजे राजकुमारी लंच करने घर पहुंची, तो चोरी का पता चला।