Move to Jagran APP

टाटा ट्रस्ट के सहयोग से रांची में बनेगा कैंसर अस्पताल

रांची में सबसे आधुनिक कैंसर अस्पताल बनेगा। टाटा ट्रस्ट के साथ अस्पताल स्थापित होगा। इसे धरातल पर उतरने में दो साल का समय लग जाएगा।

By Edited By: Published: Sun, 08 Jul 2018 12:44 PM (IST)Updated: Sun, 08 Jul 2018 04:01 PM (IST)
टाटा ट्रस्ट के सहयोग से रांची में बनेगा कैंसर अस्पताल
टाटा ट्रस्ट के सहयोग से रांची में बनेगा कैंसर अस्पताल

जागरण संवाददाता, रांची : स्वास्थ विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे ने कहा कि रांची में सबसे आधुनिक कैंसर अस्पताल बनेगा। टाटा ट्रस्ट के साथ अस्पताल स्थापित होगा। इसे धरातल पर उतरने में दो साल का समय लग जाएगा। इस अस्पातल से झारखंड ही नहीं, ओडिशा, पं बंगाल और बिहार के मरीज भी लाभान्वित होंगे। हर आधुनिक सुविधा और कैंसर के सभी पांच प्रकारों का इलाज यहा संभव हो सकेगा। वे रविवार को राज्य योग केंद्र में द मैक्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित कैंसर मरीज सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। इसमें करीब राज्य भर से सौ कैंसर मरीज आए हुए थे।

loksabha election banner

निधि ने कहा कि रिम्स में भी तीन महीने के अंदर अंकोलाजी विभाग बेहतर काम करने लगेगा। यहा भी कैंसर मरीजों को बेहतर सुविधा की पहल की जा रही है। उन्होंने मैक्स की तारीफ करते हुए कहा कि यह संस्था मरीजों को दवा उपलब्ध करा रही है। आज कैंसर भयावह रूप ले रहा है। तंबाकू से भी कैंसर हो रहा है। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के अलावा कई तरह के कैंसर फैल रहे हैं। अब इससे भागने नहीं, लड़ने की जरूरत है। इससे लड़ने में योग भी कारगर हो सकता है।

कैंसर व अन्य बीमारियों से लड़ने में योग की कारगर भूमिका पर भी वैज्ञानिक अध्ययन कराया जाएगा। शरीर के अंदर बायोकेमिकल गतिविधियों में योग का क्या प्रभाव है, इस पर शोध किया जाएगा। रिम्स सहित राज्य के सभी अस्पातल हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में भी तब्दील होंगे, जहां सिर्फ इलाज की नहीं, अन्य गतिविधिया भी संचालित होंगी। इस मौके पर मैक्स फाउंडेशन की एशिया पैसिफिक हेड विजयालक्ष्मी वेंकटेश ने कहा कि झारखंड में करीब पांच सौ मरीज संस्था से जुड़कर लाभ ले रही हैं और एक नई जिंदगी जी रहे हैं। यहां राज्य भर से मरीज आए हैं। उन्होंने मैक्स के बारे में बताया, जिसकी 17 साल की अवस्था में कैंसर से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद यह संस्था अस्तित्व में आई और मरीजों को निश्शुल्क दवा उपलब्ध कराती है। इसमें एक दवा कंपनी का भी सहयोग है। उन्होंने बताया कि देश में करीब 20 हजार मरीज मैक्स से जुड़े हैं। इस मौके पर रांची चेप्टर के ऋषि शाहदेव ने भी अपना अनुभव साझा करते हुए राज्य भर से आए मरीजों का स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.