वुशु चैंपियनशिप में झारखंड ने झटके छह पदक
रांची : नेशनल फेडरेशन कप वुशु चैंपियनशिप में झारखंड की टीम ने तीन रजत व तीन कांस्य पदक
रांची : नेशनल फेडरेशन कप वुशु चैंपियनशिप में झारखंड की टीम ने तीन रजत व तीन कांस्य पदक झटके। चैंपियनशिप में झारखंड के 13 सदस्यीय दल ने भाग लिया था।
मीनू मुंडा ने दो रजत, उत्कर्ष कुमार महतो ने एक रजत व एक कांस्य, समीर तितुंग ने एक कांस्य व अनुराग सुमन ने एक कांस्य पदक जीता। चैंपियनशिप का आयोजन पंजाब वुशु एसोसिएशन द्वारा ं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर में किया गया था। पदक विजेता खिलाड़ियों को झारखंड वुशु संघ के चंचल भट्टाचार्य, अनिल जायसवाल, उदय साहू, दीपक भरथुआर, अमर प्रियदर्शी, मनोज साहू, डॉ अंशु, शैलेंद्र दुबे, दीपक लोहिया, राजकुमार जैन, सरोजिनी लकड़ा, कृष्ण मुरारी सिंह, मुरारी तिवारी, कार्तिक राम,शिवजी तिवारी, शशिकात पाडे, गोकुलानंद मिश्र, रजि अहमद, वाहिद अली, आज़ाद पाठक ने खिलाड़ियो को बधाई दी है।
------------
खो -खो खिलाड़ियों को मिला खेल किट
रांची : जयपाल सिंह डे- बोडिंग खो -खो प्रशिक्षण केन्द्र के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के बीच मंगलवार को खेल कीट का वितरण किया गया। खेल कीट वितरण जिला खेल पदाधिकारी मुकेश कुमार , प्रशिक्षक प्रदीप मिर्धा, कुश कुमार साहू, दीपक कुमार एवं केन्द्र के खो खो प्रशिक्षक अजय झा ने किया ।
--------------------
सब जूनियर राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट
रांची: कटक चल रहे सब जूनियर बलिका राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को झारखंड की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोवा को 10-0 से पराजित किया। झारखंड की ओर से सुनीता मुंडा ने चार गोल दागे झारखंड की ओर से खेल के चौथे मिनट में सुनीता मुंडा, छठें मिनट में गोल दाग। खेल देखने के लिए लोगों की भीड़ रही।