Move to Jagran APP

झारखंड की बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान

रांची : प्रदेश की बेटियों ने एक बार फिर प्रदेश का मान बढ़ाया है। झारखंड की दो बेटी ने राष्ट्रीय महिला हाकी टीम में स्थान बना लिया है। तो दो लड़कियों को राष्ट्रीय कोच नियुक्त किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Jul 2018 01:30 AM (IST)Updated: Tue, 03 Jul 2018 01:30 AM (IST)
झारखंड की बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान
झारखंड की बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान

रांची : प्रदेश की बेटियों ने एक बार फिर प्रदेश का मान बढ़ाया है। झारखंड की दो बेटी ने राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई तो दो का चयन राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम के चयन शिविर के लिए किया गया। एक भारतीय कुश्ती टीम की प्रशिक्षक बनी। एक जूनियर हॉकी टीम की कोच।

loksabha election banner

14 से 21 जुलाई तक एंटवर्प बेल्जियम में आयोजित अंडर-23 छह राष्ट्रों की हॉकी प्रतियोगिता के लिए जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की सलीमा टेटे व संगीता कुमारी का चयन किया गया। सलीमा टेटे को टीम का उप कप्तान भी बनाया गया है। इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड, बेल्जियम, नीदरलैंड व कनाडा की टीमें भाग ले रही हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान झारखंड की असुंता लकड़ा को कोच बनाया गया है। वहीं भारतीय खेल प्राधिकरण रांची की दो प्रशिक्षुओं का चयन भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम के कोचिंग कैंप के लिए किया गया है। कैंप नई दिल्ली में एक से 15 जुलाई तक चलेगा। कैंप में शामिल होने के लिए साई सैग राची की प्रतिक्षा लकड़ा और लक्ष्मी कुमारी सोमवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रवाना हो गई। यह कैंप 2018 में होने वाले ब्रिक्स अंडर-17 फु टबॉल टूर्नामेंट के तैयारी के लिए एआइएफएफ ने लगाया है। सिमडेगा की रहने वाली डिफेंडर प्रतिक्षा और ओरमाझी की मिडफि ल्डर लक्ष्मी इससे पहले भी भारतीय जूनियर फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। एयरपोर्ट पर दोनों खिलाड़ियों साई के फुटबॉल प्रशिक्षक सुनील कुमार, एजी के कल्याण सहायक विनय गागुली और सीएए के संयुक्तसचिव आशीष बोस ने विदा किया। वहीं कैडेट विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए झारखंड की प्रियंका कुमारी को टीम का प्रशिक्षक बनाया गया है। चैंपियनशिप दो से आठ जुलाई तक क्रोएशिया के जागरेब में होगी।

----


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.