Move to Jagran APP

नेट परीक्षा के लिए छोटे-छोटे नोट्स बनाकर स्वयं जांचें

रांची : यूजीसी नेट की परीक्षा में अब एक सप्ताह बचे हैं। तैयारी को फाइनल टच देने का समय है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Jul 2018 06:38 AM (IST)Updated: Mon, 02 Jul 2018 06:38 AM (IST)
नेट परीक्षा के लिए छोटे-छोटे नोट्स बनाकर स्वयं जांचें
नेट परीक्षा के लिए छोटे-छोटे नोट्स बनाकर स्वयं जांचें

रांची : यूजीसी नेट की परीक्षा में अब एक सप्ताह बचे हैं। तैयारी को फाइनल टच देने का समय है। सबसे पहले अपने मजबूत व कमजोर पक्षों का आकलन कर लें। मजबूत पक्ष को दुहराएं और कमजोर पक्ष को भी जरूर देख लें।

loksabha election banner

ये बातें रविवार को जागरण करियर हेल्पलाइन में सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल के वरीय शिक्षक पीके पाठक ने कहीं। वे छात्र-छात्राओं द्वारा नेट परीक्षा की तैयारी को लेकर पूछे गए प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि आपने जिस योजना के तहत तैयारी की है उसे ही जारी रखें। बीते वर्ष के प्रश्नों को देखकर आकलन करें कि प्रश्न कहां से पूछे जा रहे हैं।

--------------

इन बिंदुओं पर करें फोकस

-पढ़े गए अध्यायों के छोटे-छोटे नोट्स बनाकर स्वयं की जांच करें।

- महत्वपूर्ण तिथि, वर्ष, प्रकाशन वर्ष को पुस्तक के साथ लिखें एवं दोहराएं।

- काल विभाजन एवं नामकरण के प्रमुख बिंदुओं को लिखकर अभ्यास कर लें। क्योंकि अधिकांश प्रश्न इसी पर आधारित होते हैं।

- काव्य शास्त्र के सभी वादों (रसवाद, ध्वनिवाद, अलंकारवाद, अनुमानवाद आदि) को आचार्य के नाम के साथ याद कर लें।

- रस, छंद, अलंकार की सामान्य जानकारी रखें।

-भाषा विज्ञान के महत्वपूर्ण बिंदुओं को लिखकर याद करें।

-आधुनिक काल के कवियों/लेखकों की रचनाएं, प्रकाशन वर्ष एवं उनकी प्रमुख पंक्तियों की जानकारी आवश्यक है।

-आधुनिक काल के पुरोधा भारतेंदु हरिश्चंद्र की रचनाएं, प्रकाशन वर्ष को याद रखें।

- विद्यापति की कृतियों, रचनाकाल, श्रृंगार एवं भक्ति, ऐतिहासिक तथ्य आदि पर ध्यान दें।

- रीतिबद्ध एवं रीतिमुक्तम कवियों की अलग-अलग सूची बनाएं।

==============

सवाल-जवाब

-¨हदी साहित्य के इतिहास में क्या देखें?

प्रकाश कुमार-रांची ¨हदी साहित्य के इतिहास दर्शन से लेकर साहित्यिक पत्रिकाओं के बारे में जानकारी जुटा लें। गद्य व पद्य दोनों को जानना जरूरी है। लोक साहित्य की परंपरा को देखना अनिवार्य है। आचार्य रामचंद्र शुक्ल के ¨हदी साहित्य के इतिहास को देखें। इसमें 1930-1940 से पहले जो भी साहित्यिक गतिविधियां हुई हैं वे सभी इस पुस्तक में है। ¨हदी एकांकी में किन बिंदुओं पर फोकस करें? आशा कुमारी-हरमू

प्रमुख नाट्य कृतियों पर फोकस करें। ¨हदी एकांकी के विकास को देखें। रेखाचित्र की विकास परंपरा को जानें। भारतीय काव्यशास्त्र व पाश्चात्य काव्यशास्त्र की प्रमुख कृतियों व प्रवृतियों को प्राचीन से लेकर आज तक को समझें। - भक्तिकालीन कवियों में किन-किन को देखना सही होगा?

आकाश भारती- रातू रोड भक्तिकालीन कवि तुलसीदास, सूरदास, कबीरदास, रैदास, मलिक मुहम्मद जायसी, मीराबाई आदि की जीवनी के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान दें।

- प्रथम पत्र में किस तरह के प्रश्न होते हैं?

राज बाल्मिकी, रातू रोड इसके अंतर्गत शिक्षण अभियोग्यता, शोध अभियोग्यता, अनुच्छेद पाठन, तर्कशक्ति संप्रेषण एवं उच्च शिक्षा नीति से प्रश्न पूछे जाते हैं। इन्होंने भी पूछे प्रश्न : नीतिश कुमार-रातू रोड, अनीष कुमार-पिस्का मोड़, विजय कुमार- गढ़वा, नेहा प्रियदर्शी, आलोक मुंडा-लातेहार, अशोक बड़ाईक-रामगढ़, साधना कुमारी- हजारीबाग आदि।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.