Move to Jagran APP

बूढ़ा पहाड़ पर मारा गया एक नक्सली, कई घायल

चार घायल जवानों का रांची के एक निजी अस्पताल में हो रहा इलाज, एक जवान वेंटिलेटर पर, दो अन्

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Jun 2018 08:14 AM (IST)Updated: Thu, 28 Jun 2018 08:14 AM (IST)
बूढ़ा पहाड़ पर मारा गया एक नक्सली, कई घायल

चार घायल जवानों का रांची के एक निजी अस्पताल में हो रहा इलाज, एक जवान वेंटिलेटर पर, दो अन्य आइसीयू में

loksabha election banner

पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर चलाया जा रहा है सर्च अभियान, विस्फोट के बाद हुआ भीषण मुठभेड़

माओवादियों ने घात लगा पोलपोल गांव के पहुंच पथ पर किया श्रृंखलाबद्ध विस्फोट संवाद सूत्र, रांची/बड़गड़ (गढ़वा) : भंडरिया थाना अंतर्गत बूढ़ा पहाड़ से लगे खपरी महुआ गांव के पास मंगलवार की देर शाम नक्सलियों के श्रृंखलाबद्ध लैंड माइंस विस्फोट में छह साथियों को गंवाने के बाद पुलिस ने आक्रमक रुख अपना लिया है। पूरे बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसमें एक नक्सली के मारे जाने की खबर है जबकि कई अन्य के घायल हुए हैं। इसकी पुष्टि एडीजी आपरेशन आर के मल्लिक ने करते हुए कहा कि नक्सली का शव भी बरामद कर लिया गया है। वहीं कार्रवाई के दौरान इंसास सहित कई अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं। अभियान एसपी गढ़वा सदन कुमार ने पुलिस की कार्रवाई में कुछ नक्सलियों के घायल होने की बात कही है। सर्च अभियान में कोबरा सहित विभिन्न पुलिस बल के जवान लगाये गये हैं। इधर विस्फोट में गंभीर रूप से घायल चार जवानों को बुधवार सुबह दस बजे बेहतर इलाज के लिये हेलीकॉप्टर से रांची भेजा गया, जहां एक निजी अस्पताल में सभी का इलाज हो रहा है। घायलों में अरविंद उरांव (35) की स्थिति बेहद गंभीर है उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्हें फेसियल बोन इंज्यूरी, बर्न व मल्टीपल इंज्यूरी है। वहीं जॉनी टोप्पो (28) सर्जरी आइसीयू में भर्ती हैं उनके बायें पैर व सिर में जख्म है। मो. अली असरफ खान (36) भी मल्टीपल स्प्लींटर इंजूरी के साथ आइसीयू में इलाजरत हैं। सुभाष चंद्र सिंह (31) को न्यूरो आइसीयू में रखा गया है। उनके बायें हाथ व पैर में जख्म है। वहीं शहीद हुये जवानों की पहचान पलामू जिले के हुसैनाबाद के कुंदन कुमार ¨सह, गढ़वा के रमकंडा के अजित ओढ़ेया, रांची के कृष्ण प्रसाद नियोपाने, गुमला के अजय कुजूर, गोड्डा के देवकुमार महतो व दुमका के परमानंद चौधरी क रूप में हुई है। सभी शहीद जवानों का शव बुधवार की दोपहर इंडियन एयर फोर्स के हेलीकॉप्टर द्वारा रांची भेजा गया। सूत्र बता रहे हैं कि माओवादियों ने घात लगाकर खपरी महुआ उत्क्रमित मध्य विद्यालय से करीब पचास मीटर की दूरी पर पोलपोल गांव के पहुंच पथ पर श्रृंखलाबद्ध विस्फोट कर जवानों को नुकसान पहुंचाया। घटना कि सूचना मिलते ही मंगलवार कि रात से ही पलामू डीआइजी विपुल शुक्ला, गढ़वा एसपी शिवानी तिवारी, लातेहार एसपी प्रशांत आनंद, गढ़वा उपायुक्त नेहा अरोड़ा, सदर अस्पताल गढ़वा के डीएस डॉ. एनके रजक घटना स्थल पर पहुंच कर कैंप किये हुये हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.