Move to Jagran APP

विवाहिता को ब्लैकमेल कर रहा पुलिसकर्मी, महिला थाने में शिकायत

रांची : राजधानी की एक विवाहिता को पुलिसकर्मी ब्लैकमेल कर रहा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Jun 2018 09:16 AM (IST)Updated: Wed, 27 Jun 2018 09:16 AM (IST)
विवाहिता को ब्लैकमेल कर रहा पुलिसकर्मी, महिला थाने में शिकायत
विवाहिता को ब्लैकमेल कर रहा पुलिसकर्मी, महिला थाने में शिकायत

रांची : राजधानी की एक विवाहिता को पुलिसकर्मी ब्लैकमेल कर रहा है। विवाहिता ने इसकी शिकायत महिला थाने में की है। विवाहिता अपने पति के साथ पहुंची थी। पुलिस को बताई कि श्रीकांत मंडल नामक पुलिसकर्मी उसे धमकी देता है। वह पति से रिश्ता तोड़ लेने के लिए कहता है और दूसरी जगह शादी करने का दबाव बना रहा है। जबकि उसका दो माह का बच्चा भी है। विवाहिता बोकारो की रहनेवाली है। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उक्त पुलिसकर्मी जमशेदपुर में पदस्थापित है।

loksabha election banner

आरोपित पुलिसकर्मी विवाहिता के भाई का दोस्त है। जब उसकी शादी कोर्ट में हुई थी तो उक्त सिपाही श्रीकात मंडल गवाह बना था। इसके बाद से उससे बातचीत करने लगा। विवाहिता ने कहा कि वह शादी के बाद जबरन बात करता था। उसकी शादी 2015 में हुई थी। 2015 में होने के बाद वही अपने पति के साथ रहने लगी। पति के साथ रहने के दौरान कई बार उक्त सिपाही ने फोन पर ब्लैकमेल किया और उसकी पति को भी मारने की बात कही। विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसने इस बात की जानकारी दी कि वह उसे अपने पति को छोड़ देने के लिए कहता है। बोकारो में की गई शिकायत ली वापस :

बताया गया कि सिपाही शुरू से ही उसे तंग कर रहा है। विवाहिता ने बताया कि सिपाही पहले उस विवाहिता के भाई का दोस्त बना। फिर, उसके साथ रहने लगा। मौका का फायदा उठाकर उसने न सिर्फ उसे ब्लैकमेल करने लगा, बल्कि उसकी छोटी बहन को अपने पास रख लिया। इस संबंध में पीड़िता ने बोकारो में शिकायत किया था। शिकायत के आधार पर राची पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.