राची में नाबालिग से दुष्कर्म, पूरी रात रखा बंधक
रास्ता भटक जाने का फायदा उठा अज्ञात बदमाश ने किया दुष्कर्म।
जागरण संवाददाता, राची : राजधानी राची में फिर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाश ने नाबालिग को अपना शिकार बनाया। पीड़िता राची के माडर की रहने वाली है। पीड़िता को लोअर बाजार थाना क्षेत्र के चर्च रोड के एक शटर वाले दुकान पर बंधक बना पूरी रात दुष्कर्म किया गया। जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की लोहरदगा राची ट्रैन से राची अपनी बुआ के घर आयी थी। लेकिन वह रास्ता भटक गयी।
जिसका फायदा एक अज्ञात बदमाश ने उठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। व्यक्ति ने उसे घर पहुंचा देने की बात कहकर अपने साथ चलने को कहा और फिर चर्च रोड स्थित एक दुकान में लेकर गया। दुकान में उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और फिर रविवार सुबह उसे वहा छोड़कर फरार हो गया। इधर घटना के बाद नाबालिग बच्ची ने एक ऑटो चालक के मोबाइल फोन से अपने घर फोन किया और घटना की जानकारी दी।
घरवालों को घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होने पुलिस थाने में रिर्पोट दर्ज करवाया। दर्ज रिर्पोट के मुताबिक नाबालिग राची के माडर की रहने वाली है और लोहरदगा राची ट्रैन से राची अपनी बुआ के घर आयी थी लेकिन वह रास्ता भटक गयी थी जिसका फायदा एक अज्ञात बदमाश ने उठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
इधर घटना की पूरी सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान पर एक टीम का गठन किया है जो कि मामले की जाच कर रही है। मामला लोअर बाजार थाना में दर्ज किया गया है। वहीं थाना प्रभारी सुमन सिन्हा ने बताया कि पीड़िता द्वारा आरोपी का हुलिया बताया गया है। जिस आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।