बच्चों के बीच ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत खादी ग्रामोद्योग आयोग ने ऑक्सफोर्ड स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया।
जासं, रांची : खादी ग्रामोद्योग आयोग की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मंगलवार को रिजेन्ट ऑक्सफोर्ड स्कूल तिरिल आश्रम धुर्वा में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों को स्वच्छता को लेकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में भाग लेकर बच्चे काफी उत्साहित थे। निदेशक संगीता कुमारी, उप निदेशक अमित कुमार, खादी ग्रामोद्योग के सह निदेशक प्रवीण कुमार, विनोद कुमार बैठा, सुनील कुमार, लन चौधरी, ललन चौधरी आदि थे।
विद्यालय चले-चलाएं अभियान शुरू, स्कूलों में निकाली गई प्रभात फेरी :
रांची जिले को शून्य ड्राप आउट करने व बच्चों का शत फीसद नामांकन विद्यालयों में कराने को लेकर 'विद्यालय चलें-चलाएं अभियान' की शुरुआत हो चुकी है। अभियान 30 जून तक चलेगी। अभियान के दूसरे दिन सरकारी विद्यालयों में व्यापक तरीके से कार्यक्रम हुए। राजकीयकृत मध्य विद्यालय पंडरा में जागरुकता प्रभात फेरी सह स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कार्यक्रम चला।
वहीं रामलखन सिंह यादव उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी अपने पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली। अभियान के तहत तिथिवार कार्यक्रम निर्धारित की गिया है। राजकीयकृत मध्य विद्यालय के पोषक क्षेत्र के पंडरा बस्ती, आम बगीचा, मुस्लिम बस्ती, अखर कोचा, ऊपर मुहल्ला आदि में विद्यालय के 700 बच्चों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली। विद्यार्थियों ने विभिन्न उत्प्रेरक नारों के साथ मुहल्लों में भ्रमण किया।
स्कूली बच्चों ने विद्यालय परिसर, देवी मंडल परिसर व आसपास की सड़कों की सफाई भी की। साथ ही स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित किया। सरकारी विद्यालय द्वारा आयोजित इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में उत्साह का माहौल था। वहीं अभिभावक भी सभी को सहयोग प्रदान किया। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 20 जून से सघन नामांकन अभियान चलेगा। विद्यालय के बाल संसदीय मंत्रिमंडल के नेतृत्व में डोर टू डोर जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इधर, अकादमिक सत्र 2018-2019 में पंडरा स्कूल में अबतक 150 से अधिक बच्चों का नामांकन किया जा चुका है।
रामलखन सिंह यादव स्कूल के विद्यार्थियों ने किया जागरुक :
रामलखन सिंह यादव उच्च विद्यालय कोकर में प्रधानाध्यापक जनार्दन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थी व शिक्षकों ने प्रभात फेरी निकाली। सभी कोकर के विभिन्न मुहल्ले के अलग-अलग मार्ग पर चलकर लोगों को नामांकन लेने व पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। पढ़ाई के लिए सभी को जागरुक होने का आह्वान किया।
पार्षद के नेतृत्व में प्रभात फेरी :
राजकीय मध्य विद्यालय ओल्ड एसटी धुर्वा के विद्यार्थियों ने विद्यालय चले चलाएं अभियान के तहत वार्ड 39 के पार्षद वेद प्रकाश सिंह के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। विद्यार्थी, शिक्षक, पार्षद व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्कूल के पोषक क्षेत्र के विभिन्न मुहल्ले, कॉलोनी व गलियों में घूमकर लोगों के बच्चों का नामांकन स्कूल में कराने के लिए जागरुक किया। विशेषकर मजदूर व वंचित वर्ग के लोगों को प्रेरित किया गया।
पार्षद ने अपने स्तर से स्कूल जाने वाले बच्चों को प्रोत्साहन के रूप में नकद राशि एवं पुस्तक व पोशाक, बैग देने की घोषणा की। साथ ही घर-घर घूमकर कुछ बच्चों को उपलब्ध भी कराया। अभियान में विद्यालय प्रबंध समिति के सत्यप्रकाश, कुसुम कुमारी, संजय त्रिवेदी, राजीव सिंह, सुरेंद्र नायक, राकेश मिश्रा, रीना प्रसाद आदि थे।