Move to Jagran APP

सबने अपने अंदाज में मनाया फादर्स डे

रांची : शहर में रविवार का दिन कई लोगों के लिए खास बन गया। सुबह होते ही कई बच्चों ने अपने पिता

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jun 2018 09:24 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 09:24 AM (IST)
सबने अपने अंदाज में मनाया फादर्स डे
सबने अपने अंदाज में मनाया फादर्स डे

रांची : शहर में रविवार का दिन कई लोगों के लिए खास बन गया। सुबह होते ही कई बच्चों ने अपने पिता के लिए नए कपड़े और गिफ्ट भेंट किए। साथ ही उनके साथ केक काट कर इस दिन विशेष बनाया। कोकर के मुकेश ने बताया कि उनके लिए फादर्स डे खास रहा। जीवन में इससे पहले कभी इस तरह का अनुभव नहीं मिला। बच्चों ने खुद के जमा किए पैसों से केक और कार्ड बनाए। सोशल मीडिया पर दिलकश अंदाज

loksabha election banner

फादर्स डे के मौके पर सोशल मीडिया पर कोई अपने बच्चों के साथ, तो कोई अपने पिता के साथ तस्वीरें शेयर कर रहा था। इसमें कई लोगों ने अपने पिता से जुड़े अनजाने किस्से लोगों को बताए। किस्से-कहानियां ऐसी कि लोगों की आंखें भर आईं। कई लोगों ने तो कविता भी पिता की स्मृति में पेश किए। व्हाट्सएप पर भी कई लोगों ने प्रतीकात्मक फोटो लगाकर अपने पिता के प्रति स्नेह जताया। अंदाज ऐसा कि पिता अपने बच्चों के प्यार देख अभिभूत हुए बिना नहीं रह सके।

होटल और रेस्टोरेंट में खास इंतजाम

फादर्स डे के मौके पर शहर के होटल और रेस्टोरेंट में खास इंतजाम किए गए थे। डिमांड के हिसाब से तैयार व्यंजन के साथ सेलिब्रेशन का मौका दिया जा रहा था। मौका भी खास था। अपने पिता के साथ इस दिन को यादगार बनाने का। फोन पर बात की

कई बच्चे जो अपने पिता से दूर दिल्ली, मुंबई और अन्य महानगरों में रह रहे हैं, उन्होंने भी फोन पर अपने पिता से बातकर उन्हें फादर्स डे विश किया। साथ ही मैसेज और ऑनलाइन गिफ्ट भी भेजे। ऑनलाइन बिक्री की रफ्तार काफी तेज रही। नए पिताओं ने दिखाई अनुपम खुशी

पिता बनने का अनुभव क्या और कैसा होता है, इसे जताने के लिए कई नए पिता बने युवकों ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। लोगों ने भी अपने कमेंट्स में उनकी खुशी के साथ अपनी सहमति जताई। सोशल मीडिया पर यह एक नया ट्रेंड फिलहाल रंग पकड़ता नजर आ रहा है।

विभिन्न संगठनों में भी हुआ सेलिब्रेशन

फादर्स डे पर कई संगठनों में भी सेलिब्रेशन का दौर चला। रविवार को आइफा स्कूल ऑफ आ‌र्ट्स एंड डिजाइन के छात्रों ने अपने पिता के लिए कॉफी मग को सजाया। यह मग सबने अपने पापा को दिया। स्कूल के निदेशक साबिर हुसैन ने छात्रों को पितृ दिवस के बारे में बताया। खुद निदेशक के पिता ने सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया। पापा के लिए मग डिजाइन करने की प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप में लकी, ईशा व शिल्पा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वहीं जूनियर ग्रुप में आरिशा, प्राची, और हैप्पी ने क्रमश: पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा आर्यन, खुशी, स्वीकृति, प्रेम, दिव्यांशु, शौर्य और मान्या ने भाग लिया। बॉक्स

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने अपने पिता जस्टिस एलपीएन शाहदेव को याद करते हुए लिखा-यू वेयर माई सुपर हीरो। माई सुपर स्टार एंड विल ऑलवेज रिमेन शो। योर फिजिकल एबसेंस स्टिल टेक्स इन टोल। बट योर स्पिरिचुअल गाइडेंस स्टिल पुल्स मी आउट ऑफ ऑल टाइट सिचुएशन्स।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.