Move to Jagran APP

रांची से उड़ान भरने वाले चार विमान होंगे बंद

रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली एयर एशिया की तीन विमान तथा एयर इंडिया की एक विमान सेवा 1 जून से बंद।

By Edited By: Published: Sat, 02 Jun 2018 01:48 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jun 2018 02:29 PM (IST)
रांची से उड़ान भरने वाले चार विमान होंगे बंद
रांची से उड़ान भरने वाले चार विमान होंगे बंद

रांची, जेएनएन। रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली एयर एशिया के तीन विमान तथा एयर इंडिया की एक विमान सेवा बंद होगी। 1 जून से विमान सेवा बंद करने को लेकर एयर एशिया विमान कंपनी की ओर से फैसला लिया गया है। इसके अलावा 2 जून से एयर इंडिया भी रांची-कोलकाता रूट पर उड़ान भरने वाली 1 विमान सेवा बंद करने वाला है। अगला आदेश आने तक एयर इंडिया की विमान सेवा बंद रहेगी।

loksabha election banner

एयर एशिया की विमान संख्या आई5- 541 कोलकाता-रांची-दिल्ली, आई5-546 दिल्ली-रांची-कोलकाता तथा आई5-1584 हैदराबाद-रांची-हैदराबाद के बीच उड़ान स्थाई तौर पर रांची रूट पर बंद होगा। इसके अलावा एयर एशिया की विमान संख्या आई5-1621 को बेंगलूरू-रांची-बैंगलुरु के बीस सीधी विमान सेवा में परिवर्तित किया जाएगा। यह विमान वर्तमान में रांची से भुवनेश्वर होते हुए बेंगलुरू प्रस्थान करता है। वर्तमान रूट पर यात्रियों की कमी वजह से विमान कंपनियों को घाटा का सामना करना पड़ता है। टर्मिनल मैनेजर मनोज प्रसाद सिंह ने बताया की यात्रियों की कमी को देखते हुए विमान कंपनी की ओर से सेवा बंद करने को लेकर फैसला लिया गया है।

शुरु होगी नई विमान सेवा

रांची एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए सीधी विमान सेवा की शुरुआत होने वाला है। राजधानी वासियों के लिए अच्छी खबर है। 1 जुलाई से इंडिगो बेंगलुरू-रांची-बेंगलुरू के बीच सीधी विमान सेवा की शुरुआत करेगी। विमान सेवा शुरु करने को लेकर अथॉरिटी की ओर से स्वीकृति मिल चुका है। फिलहाल रांची से बेंगलुरू के लिए एक भी सीधी विमान सेवा नहीं है। राजधानी वासियों को बेंगलुरू जाने के लिए अब कोलकाता या दिल्ली रूट से सफर करने से मुक्ति मिलेगी। विमान प्रति दिन इस रुट पर एक फेरा लगाएगा। विमान परिचालन की समय सारणी भी तय हो चुका है। विमान बेंगलुरू से उड़ान भरकर रात्रि नौ बजे रांची लैंड करेगी। रात्रि 10 बजकर 10 मिनट में रांची से बेंगलुरू के लिए उड़ान भरेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.