पानी नहीं मिलने से क्रुद्ध लोगों ने तीन घंटे किया मेन रोड जाम
रांची : पानी की किल्लत से परेशान लोगों का गुस्सा अब फूटने लगा है।
रांची : पानी की किल्लत से परेशान लोगों का गुस्सा अब फूटने लगा है। बुधवार को ¨हदपीढ़ी के लोगों ने एकरा मस्जिद के पास मेन रोड को करीब तीन घंटे के लिए जाम लगा दिया। इस दौरान सड़क की दोनों ओर जाम था, जिससे आने और जाने के दोनों रास्ते बंद थे। ¨हदपीढ़ी में पिछले चार दिनों से जारी पानी की समस्या के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर उतरे। घरों से बाल्टी और जार ले कर सड़क पर बैठ गए। सोमवार को मेन रोड क्षेत्र में दो जगहों पर जाम लगाया था।
जाम के दौरान मेन रोड पर आवागमन पूरी तरह ठप रहा। डिप्टी मेयर संजीव विजय वर्गीय द्वारा रात तक पानी दिए जाने के आश्वासन के बाद ही जाम हटा। ¨हदपीढ़ी इलाके की पार्षद साजदा खातून भी प्रदर्शकारियों में शामिल रहीं। उन्हाोंने कहा कि ¨हदपीढ़ी में पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है। तीन दिनों से पानी नहीं मिलने से भारी परेशानी है।
हिंदपीढ़ी शहर के उन क्षेत्रों में से एक है जहां पानी की समस्या अक्सर रहती है। पहले भी कई बार यहां के लोगों द्वारा सड़क जाम किया जा चुका है। शहर के बाकि हिस्सों की तरह ही यहां भी पानी की समस्या से लोग परेशान हैं। रमजान में समस्या होने से परेशानी और बढ़ी है। ज्ञात हो कि मंगलवार को भी मेन रोड और कर्बला चौक के पास पानी की किल्लत को ही ले कर लोगों ने प्रदर्शन किया था। प्रतिक्रिया :
¨हदपीढ़ी में पानी की समस्या अलग नहीं है। शहर के अन्य हिस्सों की तरह ही यहां भी पानी की समस्या है। बिजली की स्थिति ठीक हो गई है। जल्द ही अन्य क्षेत्रों के साथ ¨हदपीढी को भी पानी मिलेगा। - संजीव विजयवर्गीय, उप मेयर।
---