बैंककर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल आज से
रांची : 30 मई से बैंक दो दिन बंद रहेंगे। तमाम बैंकों के पदाधिकारी व कर्मचारी 48 घंटे तक हड़ताल पर रहेंगेड़ूनाइअेड फोरम ऑफ बैँक यूनियंस ने हड़ताल का आह्वान किया है।
रांची : 30 मई से बैंक दो दिन बंद रहेंगे। तमाम बैंकों के पदाधिकारी व कर्मचारी 48 घंटे तक हड़ताल पर रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस देश व्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है। 30 मई सुबह छह बजे से पहली जून को सुबह छह बजे तक हड़ताल रहेगी। इस दौरान रांची समेत झारखंड के सभी बैंक में काम-काज ठप रहेगा। लोगों को परेशानी होगी।
इस संबंध में मेनरोड स्थित प्रधान टावर बिल्डिंग में बैंक ऑफ इंडिया, ऑफिसर्स एसोसिएशन, झारखंड यूनिट के कार्यालय में मंगलवार को यूनियन की ओर से प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।
यूएफबीयू के संयुक्त संयोजक एमएल सिंह ने कहा की आइबीए द्वारा मांग पत्र को निपटाने में देरी करने, सरकार द्वारा बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन समझौते पर टालमटोल का रवैया अपनाने, प्रमुख मांग वेतन वृद्धि को लेकर आइबीए द्वारा मात्र दो प्रतिशत वेतन वृद्धि का प्रस्ताव दिए जाने, कुछ बैंकों द्वारा स्केल-3 तक के अधिकारियों तक ही वेतन समझौता की सहमति जताने के विरुद्ध हड़ताल की जा रही है।
बीओआइ अधिकारी संघ झारखंड राज्य इकाई के महासचिव व एआइबीओसी झारखंड राज्य एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनिल लकड़ा ने कहा की बैंक कर्मियों की वेतन वृद्धि की मांग पर सरकार व आइबीए द्वारा प्रस्तावित दो प्रतिशत की वृद्धि अनुचित है। संगठन मांग करता है कि आइबीए व वित्त मंत्रालय बिना बिलंब प्रक्रिया पूरी करे। लेकिन,आइबीए की नकारात्मक रवैये के कारण हमें हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। पिछले पांच वर्षो के दौरान बैंक का व्यवसाय बढ़ा है। बैंक कर्मियों पर कार्य का बोझ बढ़ा है।