Move to Jagran APP

निचले स्तर तक पहुंचे स्वास्थ्य सुविधाएं : चौबे

रांची : केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं निचले स्तर तक पहुंचे, इसे

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 May 2018 08:36 AM (IST)Updated: Fri, 25 May 2018 08:36 AM (IST)
निचले स्तर तक पहुंचे स्वास्थ्य सुविधाएं : चौबे
निचले स्तर तक पहुंचे स्वास्थ्य सुविधाएं : चौबे

रांची : केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं निचले स्तर तक पहुंचे, इसे सुनिश्चित करने की दिशा में काम करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए राशि की कमी होने नहीं दी जाएगी। जरूरत योजनाओं को समय पर पूरा करने तथा उसे जरूरतमंदों तक पहुंचाने की है। मंत्री गुरुवार को रांची पहुंचने के बाद स्टेट गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान की समीक्षा कर रहे थे। इस बैठक में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव निधि खरे, अभियान निदेशक कृपा नंद झा तथा निदेशक प्रमुख डॉ. सुमंत मिश्रा आदि उपस्थित हुए।

loksabha election banner

केंद्रीय राज्य मंत्री ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान की प्रगति की जानकारी लेते हुए राज्य में मातृ मृत्यु दर कम करने की दिशा में काम करने की नसीहत भी दी। इस क्रम में उन्होंने आयुष्मान भारत योजना लागू करने को लेकर की गई तैयारियों की भी जानकारी ली। उन्होंने इस महत्वाकांक्षी योजना से किसी के वंचित नहीं होने देने की अपील भी की। मंत्री ने पलामू, हजारीबाग तथा दुमका में स्थापित हो रहे मेडिकल कॉलेजों की प्रगति की भी जानकारी ली।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक में जहां देवघर में एम्स के लिए उनका आभार प्रकट किया, वहीं रांची में भी एम्स की स्वीकृति देने की मांग की। इसपर केंद्रीय राज्य मंत्री ने हंसते हुए कहा कि पहले देवघर में एम्स धरातल पर उतर जाए। इसके बाद केंद्र सरकार उनकी मांगों पर निश्चित रूप से विचार करेगी। मंत्री ने कोडरमा तथा चाईबासा में मेडिकल कॉलेजों के शीघ्र शिलान्यास किए जाने पर भी जोर दिया।

तीन केंद्रीय पदाधिकारी पहुंचे रांची

शुक्रवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर केंद्र से तीन पदाधिकारी गुरुवार को रांची पहुंच गए। इनमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर सचिव संजीव कुमार, संयुक्त सचिव सुनील शर्मा तथा केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के संयुक्त सचिव नवदीप रिनवा शामिल हैं। ये सभी शुक्रवार को सिंदरी पहुंचेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.