Move to Jagran APP

समर कैंप में बच्चे मचा रहे धमाल

समर कैंप के जरिये निखर रही प्रतिभा, बास्केट बॉल, पाक कला, नृत्य, आर्ट एवं क्राफ्ट, कराटे, म्यूजिक, वैदिक मैथ्स तथा सिलाई का दिया जा रहा है प्रशिक्षण।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 May 2018 01:35 PM (IST)Updated: Sat, 12 May 2018 01:35 PM (IST)
समर कैंप में बच्चे मचा रहे धमाल
समर कैंप में बच्चे मचा रहे धमाल

जागरण संवाददाता, रांची : ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शुक्रवार से समर कैंप की शुरुआत हुई। यह 16 मई तक चलेगा। प्राचार्य सूरज शर्मा ने इसकी शुरुआत की। आयोजन में विद्यालय के 150 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। उनके बीच क्रिकेट, बैडमिंटन, बास्केट बॉल, पाक कला, नृत्य, आर्ट एवं क्राफ्ट, कराटे, म्यूजिक, वैदिक मैथ्स तथा सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आयोजन में राज किशोर शर्मा, सीसीए इंचार्ज ए फातिमा, श्वेता गुहा आदि थे।

loksabha election banner

मिस्टर एंड मिस झारखंड 2018 का क्राउनिंग समारोह :

एनक्रिएशस तथा जारिना ग्रूमर्स मिस्टर एंड मिस झारखंड 2018 का क्राउनिंग समारोह 15 मई को होने जा रहा है। इसमें पूरे भारत से फैशन की दुनिया में काम कर रहे लोगों को तथा कई मशहूर ब्राड के वस्त्र निर्माताओं को आमंत्रित किया गया है। इस शो के दो भाग होंगे, पहले ऑडिशन लिया जाएगा, जिसके बाद जून में 3 दिन की अवधि में फिनाले आयोजित किया जाएगा और जून के प्रथम सप्ताह में इसका समापन होगा। यह राची में आयोजित होने वाला पहला ऐसा कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में प्रतिष्ठानों को अपने ब्राड को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।

ओलंपियाड व योगा में ब्रिजफोर्ड का बेहतर प्रदर्शन :

ब्रिजफोर्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने सेकेंड लेवल ओलंपियाड में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। स्कूल के श्रेयांस को स्वर्ण, शुभम प्रीत को रजत और मयंक को कांस्य पदक मिला है। स्कूल के बच्चों का योग में भी शानदार प्रदर्शन रहा। योगदा सत्संग आश्रम में आयोजित 22वीं अखिल भारतीय योग प्रतियोगिता में बालक वर्ग में दिव्यम चौधरी को चौथा स्थान मिला है। इसमें करीब 900 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। प्राचार्या सीमा चितलांगिया ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को प्रतिभा निखारने के लिए ऐसे मंच का उपयोग करना चाहिए।

खेल-बाक्स-रांची विश्वविद्यालय दोनों वर्गो के फाइनल में :

चांसलर कप वालीबॉल प्रतियोगिता में रांची विश्वविद्यालय की टीम महिला व पुरुष वर्ग के फाइनल में पहुंच गई है। महिला वर्ग के फाइनल मैच में रांची का सामना कोल्हान विवि से व पुरुष वर्ग के फाइनल में विनोबा भावे विवि से होगा। शुक्रवार को रांची विवि स्थित वालीबॉल सेंट के महिला वर्ग के मैच में बीबी महतो विवि ने कोल्हान विवि को 3-1 सेटों में 25-21, 25-23, 16-25, 25-23 अंको से पराजित किया। पुरुष वर्ग में विनोबा भाव विवि ने नीलाम्बर पीताम्बर विवि को 25-17,25-11, 25-18 अंको से पराजित किया। अंतिम मैच में राची विवि ने कोल्हान को 25-13, 25-18, 25-21 अंको से पराजित किया।

वुशू व योगा में सुरेंद्रनाथ के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन :

सुरेंद्रनाथ स्कूल के जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने वुशु चैंपियनशिप व योगा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। झारखंड वुशु एसोसिएशन द्वारा शहीद बिरसा मुंडा स्टेडियम में सीबीएसई व आइसीएसई चैंपियनशिप में स्कूल के कृष उरांव, नैतिक राज व आयुष मान ने रजत पदक जीता है। इसके अलावा रिषभ, शरद नाग यादव, शिवांगी शर्मा और आर्यन भगत को कांस्य पदक मिला। वहीं रांची योगा कल्चर द्वारा आयोजित 28वें ऑल इंडिया इंटर स्कूल एंड क्लब योगा चैंपियनशिप में कक्षा तीन की भव्या ने पांचवां पुरस्कार प्राप्त किया। बच्चों की सफलता पर प्राचार्या समिता सिन्हा ने सभी के उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.