Move to Jagran APP

नया भारत गढ़ेगा आजीविका मिशन और कौशल विकासः नरेंद्र सिंह तोमर

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने केंद्रीय मंत्री ने आजीविका मिशन और कौशल विकास योजना को नया भारत गढ़ने वाला मजबूत आधार करार दिया।

By Edited By: Published: Sat, 05 May 2018 10:10 PM (IST)Updated: Sun, 06 May 2018 01:08 PM (IST)
नया भारत गढ़ेगा आजीविका मिशन और कौशल विकासः नरेंद्र सिंह तोमर

रांची, जेएनएन। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के क्रियाकलापों की खुले दिल से तारीफ की। उन्होंने ग्रामीण विकास के क्षेत्र में झारखंड के बढ़ते कदम की सराहना की। उन्होंने दो टूक कहा कि झारखंड अपने लक्ष्य के साथ बढ़े, केंद्र हर स्तर पर उसकी सहायता करेगा। पैसे की कमी कहीं आड़े नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में इस वर्ष ग्राम सड़क योजना से 1700 बसावटों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि सरकार ने 1712 बसावटों को जोड़ा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1.76 लाख मकान तैयार हो चुके हैं। 3300 करोड़ रुपये का सदुपयोग कर मनरेगा के तहत जल संरक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन काम हुए हैं। केंद्रीय मंत्री ने आजीविका मिशन और कौशल विकास योजना को नया भारत गढ़ने वाला मजबूत आधार करार दिया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि बड़े औद्योगिक घराने जहां कर्ज लेकर बैठ जाते हैं, वहीं आजीविका मिशन से जुड़ी सखी मंडलों की महिलाएं समय पर लोन चुका रही हैं। महज 2.33 फीसद मंडल की ही महिलाएं लोन नहीं दे पा रही हैं। ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, केंद्रीय ग्रामीण विकास सचिव अमरजीत सिन्हा, मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, ग्रामीण विकास सचिव अविनाश कुमार ने भी इस दौरान अपनी बातें रखी। महापौर आशा लकड़ा, उप महापौर संजीव विजय वर्गीय, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल आदि ने कार्यक्रम में शिरकत की।

इन्होंने सुनाई सफलता की कहानी :

आंध्र प्रदेश की पाकीरम्मा, झारखंड की अमृता देवी , बिहार की अमृता देवी, महाराष्ट्र की रंजना बापूराव कामदी, झारखंड की सोनामति उराव, मध्य प्रदेश की ममता बघेल, ओडिशा की शुभश्री सामंतरे, झारखंड के गौरव कुमार तिवारी, असम के अनंत बोइरागी, दिल्ली की शाहिदा अहमद, झारखंड के श्याम कुमार, लेविलोन सोरेन और सरिता देवी।

कौशल विकास योजना में इन राज्यों का बेहतर प्रदर्शन: 

-ओडिशा

- केरल

- आंध्र प्रदेश

- असम

आरसेटी में ये राज्य रहे अव्वल:

यूको गोलपारा, असम (उत्तर-पूर्वी और पहाड़ी राज्य)

- इंडियन बैंक आरसेटी, पुडुचेरी (केंद्रशासित राज्य) उत्तर-पूर्वी, पहाड़ी और केंद्रशासित राज्यों को छोड़कर

- आंध्रा बैंक, आरसेटी राजम, आंध्र प्रदेश

- कनारा बैंक आरसेटी, हलियाल, उत्तराखंड

- एसबीआई आरसेटी, बरगढ़, ओडिशा

इन ग्राम संगठनों को मिला सम्मान:

- चैतन्य म्यूचुअली एडेड को-आपरेटिव थ्रिफ्ट सोसाइटी, बुक्कारायासमुद्रम ब्लॉक, अनंतपुर, आंध्र प्रदेश

- सीता जीविका महिला ग्राम संगठन डोभी, गया, बिहार

- रानी लक्ष्मी बाई ग्राम संगठन, बेलखारिया, लखनपुर प्रखंड, सरगुजा, छत्तीसगढ़

- संगम महिला ग्राम संगठन, सतरौंदी, घरौंदा प्रखंड, करनाल, हरियाणा

- कुलगो उत्तरी आजीविका महिला ग्राम संगठन, कुलगो उत्तरी ग्राम पंचायत, डुमरी प्रखंड, गिरिडीह, झारखंड

- श्री जांसी रानी संजीवनी महिला जीपीएलएफ संगनाहल, येलबर्ग प्रखंड, कोप्पल, कर्नाटक

- रानी लक्ष्मी बाई ग्राम संगठन, जीवनगट्टा, एटापल्ली प्रखंड, गडचिरौली, महाराष्ट्र

- इंदिरा गांधी आंचलिक संगठन, काखड़ा, ग्राम पंचायत, भोगराई प्रखंड, बालासोर, ओडिशा

- पेटे ग्राम स्तरीय संगठन, केजोमा ग्राम, जखमा प्रखंड, कोहिमा, नागालैंड

- बनश्री संघ, मटियाली बटाबरी-2 ग्राम पंचायत, मटियाली, जलपाइगुड़ी, पश्चिम बंगाल।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.