सीएम रघुवर दास ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
रघुवर दास ने कहा है कि वंशवाद एक नासूर है, जिसे देश की जनता नकार चुकी है।
रांची, जेएनएन। राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने पर झारखंड के सीएम रघुवर दास ने कहा है कि वंशवाद एक नासूर है, जिसे देश की जनता नकार चुकी है। जिस कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र ही नहीं है, जहां चुनाव का मतलब चयन होता है, जिस कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद पर एक ही परिवार अपना हक मानता है, भला उनसे लोकतंत्र की रक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है।
उनके मुताबिक, भाजपा में साधारण कार्यकर्ता भी अपनी योग्यता के बलबूते पार्टी अध्यक्ष तथा प्रधानमंत्री के पद तक पहुंच सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इसकी मिसाल हैं। कांग्रेस में तो पार्टी अध्यक्ष बनने का हक एक परिवार को ही हासिल है।
वहीं, प्रदेश कांग्रेस ऑफिस रांची में राहुल गांधी के अध्यक्ष पद के नॉमिनेशन को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई।
प्रदेश कांग्रेस ऑफिस रांची में राहुल गांधी अध्यक्ष पद के नॉमिनेशन को लेकर खुशी मनाते पदाधिकारी और कार्यकर्ता।
यह भी पढ़ेंः जानिए, सीएम को सड़क पर उतर क्यों सिखाना पड़ रहा सिविक सेंस
वंशवाद एक नासूर है जिसे देश की जनता नकार चुकी है। जिस कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र ही नहीं है,जहां चुनाव का मतलब चयन होता है,जिस कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद पर एक ही परिवार अपना हक मानता है, भला उनसे लोकतंत्र की रक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है।— Raghubar Das (@dasraghubar) December 4, 2017