विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सत्य भारती में नागपुरी फिल्म का मुहूर्त

By JagranEdited By:
Published: Mon, 26 Jun 2017 07:50 PM (IST)

रांची : कुसुम सिनेविजन के बैनर तले बन रही नागपुरी फिल्म देवा रिक्शावाला का भव्य मुहूर्त सोमवार को सत

सत्य भारती में नागपुरी फिल्म का मुहूर्त
सत्य भारती में नागपुरी फिल्म का मुहूर्त

रांची : कुसुम सिनेविजन के बैनर तले बन रही नागपुरी फिल्म देवा रिक्शावाला का भव्य मुहूर्त सोमवार को सत्य भारती हॉल में किया गया। इस मौके पर पद्मश्री मुकुंद नायक ने नारियल फोड़कर मुहूर्त किया। सोमवार से ही फिल्म के गाने की रिकॉर्डिंग शुरू हो गई। मुहूर्त होने के बाद गाने की रिकॉर्डिंग के लिए स्टूडियो में तमाम यूनिट के लोग गए। यह फिल्म गरीब रिक्शेवाले चालक पर आधारित है। फिल्म के डायरेक्टर संजय वर्मा और प्रोडयूसर अजीत कुमार सिन्हा हैं, जबकि इसमें अपनी आवाज दे रहे हैं ज्योति साहू, पवन राय और मुंबई से अनामिका सीन व अमित त्रिपाठी। गीतों के बोल विजय प्रभाकर, ओम स्वामी व केशव केसरिया ने लिखे हैं। संगीत दिया है उपेंद्र पाठक ने। फिल्म के मुख्य कलाकार अभिनव कुमार, प्रणव चौधरी, अजय घोष, शातनु सिंह और रजा मुराद हैं। फिल्म के लेखक अमजद अली, राजीव रंजन सिंह, बिलाल अंसारी हैं। कैमरामैन सुमित सचदेवा हैं। प्रचारक संजय पुजारी हैं।