डाक कर्मियों ने किया प्रदर्शन
रांची : रांची जीपीओ और डोरंडा जीपीओ में शुक्रवार को ऑल इंडिया पोस्टल इंप्लाइज यूनियन पोस्टमैन ग्रुप
By Edited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 06:53 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 06:53 PM (IST)
रांची : रांची जीपीओ और डोरंडा जीपीओ में शुक्रवार को ऑल इंडिया पोस्टल इंप्लाइज यूनियन पोस्टमैन ग्रुप व पोस्टल पेंशनर्स और डाक कर्मियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन सातवें वेतन आयोग की नकारात्मक सिफारिश के खिलाफ किया गया। न्यूनतम वेतन 26 हजार किए जाने और सरकार से नकारात्मक सिफारिशों को नहीं मानने का अनुरोध किया गया। मौके पर रवींद्र सिंह, रवींद्र कुम्हार, गौतम विश्वास, खुर्शीद खान, महावीर ठाकुर, जय नारायण प्रसाद, कनक, त्रिलोकी साह, राजेंद्र प्रसाद, राजेंद्र महतो, एमजेड खान सहित कई लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें