Coronavirus Jharkhand: झारखंड के सिमडेगा में 30, हजारीबाग में 24, जमशेदपुर में 15, लातेहार में 06 पॉजिटिव; अबतक 937
झारखंड में शुक्रवार को फिर से 79 कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 30 नए मामले सिमडेगा से सामने आए हैं। हजारीबाग में 24 लातेहार में 6 गुमला में 01 संक्रमित की पुष्टि हुई।
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 900 के पार पहुंच गया है। यहां शुक्रवार को फिर से 94 कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 30 नए मामले सिमडेगा से सामने आए हैं। हजारीबाग में 24, लातेहार में 6, रांची में 2 और गुमला में एक कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। सिमडेगा में मिले 30 कोरोना पॉजिटिव मरीज प्रवासी मजदूर हैं। सभी क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए थे। प्रशासन सभी को कोविड अस्पताल बीरू में भेजने की कवायद कर रहा है।
कोरोना के 20 मरीज स्वस्थ हुए, 94 रिकार्ड नए संक्रमित भी मिले
राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का मिलना लगातार जारी है। शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में 94 नए मरीज मिले। यह एक दिन में मिले मरीजों की अधिकतम संख्या है। हालांकि 20 मरीज कोरोना वायरस को शिकस्त देते हुए संक्रमणमुक्त भी हुए। वहीं, रिम्स कोविड अस्पताल में एक दिन पूर्व भर्ती सिमडेगा के 70 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक की मौत हो गई। यह राज्य में कोरोना से सातवीं मौत है। वे पहले से ही किडनी की समस्या से जूझ रहे थे।
राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 505 हो चुकी है, जबकि 410 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। शुक्रवार को सिमडेगा में 30, हजारीबाग में 24, रामगढ़ में सात, गढ़वा व लातेहार में छह-छह तथा जमशेदपुर, रांची, गुमला, धनबाद, कोडरमा व पलामू में एक-एक नए मरीज मिले हैं। वहीं, शुक्रवार को राज्य में 20 लोग कोरोना को मात देते हुए स्वस्थ भी हुए हैं। गिरिडीह में छह, बोकारो में पांच, कोडरमा तथा दुमका में दो-दो, रांची, गुमला, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, धनबाद में एक-एक मरीज ठीक हुए।
इधर, रांची के आलम नर्सिंग होम में इलाजरत दो मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक गोमो निवासी 25 वर्र्षीय युवक स्पाइन की समस्या तथा दूसरा रामगढ़ के चितरपुर निवासी व्यक्ति यूरिन की समस्या को लेकर इलाज के लिए पहुंचा था। इधर, सिमडेगा के जलडेगा निवासी रिटायर्ड शिक्षक लंबे समय से बीमार थे। 26 मई को किडनी संबंधी समस्या बढऩे के बाद रांची के मेडिका अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार की देर रात उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें रिम्स कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार की सुबह में उनकी मौत हो गई।
झारखंड में कोरोना का कहर
- राज्य में सातवीं मौत, किडनी बीमारी से जूझ रहा था सिमडेगा का मरीज
- रांची के आलम नर्सिंग होम में इलाजरत दो मरीज भी निकले संक्रमित
- राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 505, अबतक 410 हो चुके हैैं स्वस्थ
जिलावार सक्रिय मामले
- पूर्वी सिंहभूम : 122
- धनबाद : 60
- हजारीबाग : 59
- रामगढ़ : 46
- गुमला : 26
- कोडरमा : 28
- रांची : 17
- सिमडेगा : 49
- पश्चिमी सिंहभूम : 13
- गढ़वा : 20
- गिरिडीह : 03
- बोकारो 04
- पाकुड़ : 02
- खूंटी : 08
- लोहरदगा : 04
- सरायकेला-खरसावां : 18
- लातेहार : 13
- साहिबगंज : 03
- पलामू : 10
- दुमका : 00
- देवघर : 00
- जामताड़ा : 00
- गोड्डा : 00
- चतरा : 00
इधर हजारीबाग में आज मिले 24 कोरोना मरीज भी प्रवासी मजदूर हैं। आज के ताजा मामलों के साथ झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 917 पर पहुंच गई है। इधर राजधानी रांची के आलम नर्सिंग होम से 2 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि आज हुई है। संक्रमितों में एक गोमो का रहने वाला 25 साल का युवक है। वहीं दूसरा रामगढ़ के चितरपुर का रहने वाला है। गोमो वाला कोरोना मरीज स्पाइन की समस्या के कारण 2 जून को अस्पताल में भर्ती हुआ है, वहीं रामगढ़ वाला मरीज यूरिन की समस्या के कारण इस अस्पताल में भर्ती हुआ है।
आज 20 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। रांची से एक, बोकारो से पांच, धनबाद से एक, गिरिडीह से छह, सिमडेगा से एक, कोडरमा से दो, दुमका से दो, गुमला से एक तथा सरायकेला से एक मरीज ठीक हुए।
झारखंड में शुक्रवार को अबतक 79 कोरोना संक्रमित मिले
- सिमडेगा 30
- हजारीबाग : 24
- लातेहार 6
- रांची : 02
- जमशेदपुर : 02
- गुमला 1