Move to Jagran APP

जामताड़ा के नए एसपी होंगे मनोज सिंह

रांची : जैप-6, जमशेदपुर (झारखंड सशस्त्र पुलिस) के समादेष्टा मनोज कुमार सिंह जामताड़ा के नए एसपी होंगे

By Edited By: Published: Wed, 05 Aug 2015 04:21 AM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2015 04:21 AM (IST)

रांची : जैप-6, जमशेदपुर (झारखंड सशस्त्र पुलिस) के समादेष्टा मनोज कुमार सिंह जामताड़ा के नए एसपी होंगे। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी की। सिंह का पदस्थापन वहां की एसपी कुसुम पुनिया के लंबे अवकाश पर चले जाने के कारण किया गया है। भारतीय पुलिस सर्विस सेवा की परीक्षा में फेल होने संबंधी खबर मीडिया में आने के बाद से पुनिया अवकाश पर चली गई हैं। उधर मनोज सिंह भी फिलहाल अवकाश पर बताए जा रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि वे शुक्रवार को जामताड़ा के एसपी के पद पर योगदान देंगे।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि अर्जुन मुंडा के मुख्यमंत्रित्वकाल में उनके सुरक्षा प्रभारी रहे मनोज सिंह हेलीकॉप्टर क्रैश में मुंडा के साथ घायल हुए थे। मुंडा के मुख्यमंत्री से हटने के बाद उन्हें विशेष शाखा में पदस्थापित किया गया था। फिर उन्हें जैप-6 का समादेष्टा बनाया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.