Move to Jagran APP

भाजपा अब बन गई है विश्वस्तरीय पार्टी

रांची : भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई ने रविवार को अपने महासंपर्क अभियान के लिए कार्यशाला का आयोजन

By Edited By: Published: Sun, 24 May 2015 07:37 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2015 07:37 PM (IST)

रांची : भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई ने रविवार को अपने महासंपर्क अभियान के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष सह अभियान के महानगर प्रभारी राकेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा अब विश्वस्तरीय पार्टी के रूप में काम करेगी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रमुख योजना भारत को डिजिटल इंडिया बनाने की है। इसी के अनुरूप अब भाजपा भी डिजिटल पार्टी बनने वाली है। सभी सदस्य जब पार्टी की विचारधारा को अंगीकार कर क्षेत्र में उतरेंगे, तब क्रांति ला देंगे। पार्टी प्रभावी ढंग से तकनीकी दृष्टि से प्रबंधित होकर संगठन का काम तेजी से करने वाली है।

रांची के सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि नए सदस्यों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए महासंपर्क अभियान बहुत ही निर्णायक कार्यक्रम है।

कांके विधायक डॉ. जीतू चरण राम ने कहा कि संगठन व सरकार एक-दूसरे के पूरक हैं। हम अंतिम व्यक्ति की भलाई के बिना दोनों में समन्वय नहीं बना सकते। हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि संगठन जो भी जिम्मेदारी देगा, उसे वह पूरा करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि महासंपर्क अभियान के बहाने हम घर-घर जाएंगे। इससे हमारा संगठन और मजबूत बनेगा। महापौर आशा लकड़ा ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। इनकी संख्या बढ़ने से पार्टी और मजबूत होगी। उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि जिस तरह से महानगर इकाई ने सदस्यता के लक्ष्य को हासिल किया है, उसी तरह से महासंपर्क अभियान को भी पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने की। कार्यशाला में प्रेम मित्तल, गामा सिंह, धर्मेद्र राज, केके गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। संचालन महामंत्री मनोज मिश्रा व धन्यवाद ज्ञापन सुबोध सिंह ने किया। इसमें राजू सिंह, पंकज वर्मा, सोना खान, जनार्दन शाह, सज्जन कुमार, पंकज, छत्रधारी महतो आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.