'समाज से असमानता खत्म करना जरूरी'
रांची : नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा है कि समाज से असमानता खत्म करना जरूरी है। यह बड़ी चुनौती है
रांची : नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा है कि समाज से असमानता खत्म करना जरूरी है। यह बड़ी चुनौती है। असमानता की वजह से कई समस्याएं हो रही हैं। जो वादे किए जाएं वह पूरे हो, क्योंकि लोग वादे पर विश्वास करते हैं। वह गुरुवार को वादा न तोड़ो अभियान एक्शन 2015 के शुरुआत के मौके पर बोल रहे थे। आसमान में रंगबिरंगे बैलून उड़ाकर उन्होंने अभियान की शुरुआत की। यह अभियान स्वंयसेवी संगठन वादा न तोड़ो, सेव द चिल्ड्रेन व लीड्स की ओर से चलाया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि यदि सभी लोग अपने हिस्से का काम ईमानदारी से करें, तो चीजें बहुत बदल सकती हैं। अपने हिस्सा का अंधेरा खुद दूर करना होगा।
------------
119 देशों में शुरू हुआ अभियान
अभियान के संयोजक एके सिंह ने कहा कि वादा न तोड़ो अभियान विश्व के 119 देशों और देश के 16 राज्यों में 15 जनवरी को एक साथ शुरू हुआ है। यह पूरे राज्य में जून तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य भूख व गरीबी को समाप्त करना, मनुष्य, मानवता और पृथ्वी को बचाना, जलवायु परिवर्तन को खत्म करना, जाति-लिंग, धर्म और उम्र के आधार पर भेदंभाव को समाप्त करना, सबके लिए स्कूल, शिक्षा व स्वास्थ्य, नवजात शिशुओं, बच्चों व महिलाओं की मृत्युदर शून्य करना, ¨हसा पर रोक, शांति व सहिष्णुता को बढ़ावा देना, बाल श्रम समाप्त करना, युवक-युवती व महिलाओं को समान अधिकार, सबके लिए शौचालय व पीने का साफ पानी व महिलाओं को सुरक्षित दुनिया आदि एजेंडा शामिल है। वरिष्ठ पत्रकार मधुकर ने कहा कि गरीबी-अमीरी की खाई बहुत चौड़ी है। हम चांद पर चले गए, लेकिन अभी भी भूख की बात करते हैं। कार्यक्रम में सच्चिदानंद, रेखा व महादेव हांसदा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।