विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोपाल शरण नाथ शाहदेव की पुण्य तिथि मनाई

By Edited By:
Published: Sat, 28 Jun 2014 11:34 PM (IST)

News Article Hero Image

रातू : दिवंगत विधायक युवराज गोपाल शरण नाथ शाहदेव की चतुर्थ पुण्यतिथि पर शनिवार को रातू पैलेस में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें युवराज की पत्‍‌नी प्रियदर्शीनी शाहदेव सहित राज परिवार के लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

ज्ञात हो कि दो अप्रैल 1969 को रातू गढ़ में जन्मे युवराज का निधन 28 जून 2010 को वाराणसी उतरप्रदेश में हो गया था। वे छोटानागपुर राज परिवार के 62वें महाराजा चिंतामणि शरण नाथ शाहदेव के एकलौते संतान थे। उनका विवाह 1989 में इलाहाबाद शंकरगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह के पुत्री प्रियदर्शीनी के साथ हुआ था। वे 2005 में हटिया से 2005 व 2009 में काग्रेस के विधायक बने। युवराज क्षेत्र के सभी वर्गो में लोकप्रिय रहे। श्रद्धांजलि सभा में प्रखंड प्रमुख सीमा देवी, संजय सिंह, पंकज दयाल सिंह, प्रदीप कुमार प्रकाश, विजय सिंह, चंद्रशेखर चौरसिया, बालकिशोर बड़ाईक, सत्यदेव सिंह, शत्रुध्न साहू, रामचंद्र राम सहित कई लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इधर, काग्रेस कार्यालय काठीटाड में भी लाल मनोज नाथ शाहदेव, नंदु गोप आदि ने श्रद्धांजलि दी।

----------

डॉ. एक्का की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

रातू : प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. बहुरा एक्का का चुतुर्थ पुण्यतिथि शनिवार को पाली में मनाई गई। उनकी पत्‍‌नी सुधा एक्का, पुत्री विनीता चंदु रानी, विमल उरांव, तेजू एक्का, कृष्णा उरांव, संतोष एक्का आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

----------

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।