विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Update: क्‍वारंटाइन के बाद 11 विदेशी तब्लीगी भेजे गए जेल, 17 रिमांड पर

By Sujeet Kumar SumanEdited By:
Published: Sun, 19 Apr 2020 08:41 AM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2020 10:17 AM (IST)

Coronavirus Update. रांची के हिंदपीढ़ी और तमाड़ की मस्जिदों में छापेमारी कर 28 विदेशी तब्लीगी गिरफ्तार किए गए थे। पर्यटन के नाम पर वीजा लेकर धर्म प्रचार कर रहे थे।

Coronavirus Update: क्‍वारंटाइन के बाद 11 विदेशी तब्लीगी भेजे गए जेल, 17 रिमांड पर
Coronavirus Update: क्‍वारंटाइन के बाद 11 विदेशी तब्लीगी भेजे गए जेल, 17 रिमांड पर

रांची, जेएनएन। रांची के हिंदपीढ़ी और तमाड़ से गिरफ्तार कर क्वारंटाइन में रखे गए 28 विदेशी तब्लीगियों के क्वारंटाइन अवधि पूरी होने के बाद अब उनपर कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को रांची के खेलगांव स्थित क्वारंटाइन होम में रखे गए तब्लीगी जमात से जुड़े 17 विदेशियों को जहां पुलिस ने रिमांड पर ले लिया, वहीं जादूगोड़ा में रखे गए 11 विदेशियों को घाटशिला जेल भेज दिया गया। हालांकि रांची में रिमांड पर लिये गए 17 लोगों में से एक शनिवार को जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया है।

फिलहाल उन्हें क्वारंटाइन होम में ही पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। क्वारंटाइन अवधि समाप्त होने के बाद सभी को जेल भेज दिया जाएगा। रिमांड के लिए रांची पुलिस ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी फहीम किरमानी की अदालत में आवेदन दिया था। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में सुनवाई हुई। रांची पुलिस ने 30 मार्च को हिंदपीढ़ी की बड़ी मस्जिद एवं मदीना मस्जिद में छिपे तब्लीगी जमात के 17 विदेशियों और एक स्थानीय व्यक्तिको गिरफ्तार किया था। इसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं।

उधर पिछले दिनों रांची जिले के तमाड़ प्रखंड के रडग़ांव की मस्जिद से पकड़े गए कजाकिस्तान और तुर्की के 11 मुस्लिम धर्मगुरुओं की 25 दिनों की क्वारंटाइन अवधि समाप्त होने के बाद शनिवार को घाटशिला मंडल उपकारा भेज दिया गया। जादूगोड़ा थाने में इन लोगों के खिलाफ वीजा एवं लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के दर्ज मामले में यह कार्रवाई की गई है। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि ये लोग टूरिस्ट वीजा पर आकर धर्म का प्रचार कर रहे थे। यह वीजा कानून का उल्लंघन है। नियम के अनुसार जिस कार्य के लिए वीजा मिलता है, उससे इतर वह व्यक्ति कार्य नहीं कर सकता है। इन लोगों की आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है।

13 बांग्लादेशी मजदूरों को भेजा जेल

कोडरमा : नोवेल कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान रांची पटना रोड स्थित बाघीटांड़ के समीप गत 30 मार्च को पकड़े गए 13 बंगलादेशी मजदूरों को टूरिस्ट वीजा उल्लंघन मामले में शनिवार को कोडरमा पुलिस ने  जेल भेज दिया। इन्हें नवादा बिहार से कोडरमा सीमा में प्रवेश के दौरान  पकड़ा गया था। पूछताछ कर उन्हें परियोजना बालिका उच्च विद्यालय स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। छानबीन में उपरोक्त लोग बांग्लादेशी नागरिक पाए गए।ये सभी बांग्लादेश से टूरिस्ट वीजा प्राप्त कर यहां आए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।