Move to Jagran APP

छात्र संघ चुनाव में 100 सीटों के लिए 103662 वोटर डालेंगे वोट

रांची रांची विवि में छात्र संघ चुनाव की तैयारी जोरों पर है। सोमवार को मतदाताओं की फाइनल सूची आरयू की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 05:23 AM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 06:39 AM (IST)
छात्र संघ चुनाव में 100 सीटों के लिए 103662 वोटर डालेंगे वोट
छात्र संघ चुनाव में 100 सीटों के लिए 103662 वोटर डालेंगे वोट

जागरण संवाददाता, रांची : रांची विवि में छात्र संघ चुनाव की तैयारी जोरों पर है। सोमवार को मतदाताओं की फाइनल सूची आरयू की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई। कॉलेजों व पीजी विभागों में चुनाव 19 सितंबर को होगा। इसमें 100 सीटों के लिए कुल 103662 वोटर वोट डालेंगे। सबसे अधिक 16602 वोटर डोरंडा कॉलेज में हैं तो सबसे कम 143 वोटर जसपुरिया बीएड कॉलेज में हैं। चुनाव में रांची विवि पीजी विभाग, सभी 14 अंगीभूत कॉलेजों के अलावा 5 बीएड कॉलेज भाग ले रहे हैं। अंगीभूत कॉलेजों में सबसे कम 2359 वोटर जेएन कॉलेज धुर्वा में हैं। वहीं पांचों बीएड कॉलेजों में सबसे अधिक 168 वोटर एपी जालान टीटी कॉलेज में हैं। पीजी में सबसे अधिक 692 वोटर कॉमर्स में

loksabha election banner

रांची विवि के सभी 26 विभागों में कुल वोटर 7714 वोटर हैं। वहीं सभी 14 अंगीभूत कॉलेजों में 95144 वोटर हैं। सभी पीजी विभाग मिलकर एक यूनिट होता है। 14 अंगीभूत कॉलेजों व 5 एफिलिएटेड बीएड कॉलेज मिलाकर 19 हुए। हर यूनिट से पांच-पांच पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव व सह सचिव के लिए चुनाव होना है। इस तरह कुल 100 सीटों के लिए चुनाव होगा। इधर पीजी विभागों में सबसे अधिक वोटर 692 वोटर पीजी कॉमर्स में है तो सबसे कम केवल 30 वोटर बंगला विभाग में है। परफॉर्मिग एंड आर्ट विभाग में भी 32 वोटर ही हैं। पीजी विभागों में वोटर की संख्या

विभाग- वोटर

हिदी- 553

इंग्लिश-567

उर्दू- 133

बंगला- 30

संस्कृत-77

फिलॉस्पी- 86

टीआरएल-413

पॉलीटिकल साइंस- 417

हिस्ट्री- 423

इकोनोमिक्स- 338

साइकोलॉजी-209

सोशियोलॉजी-84

होम साइंस- 81

भूगोल- 521

एंथ्रोपलॉजी- 266

कॉमर्स- 692

फिजिक्स- 371

केमिस्ट्री- 273

जूलॉजी- 348

बॉटनी- 203

मैथ- 647

जियोलॉजी- 233

योगा- 184

आइएमएस- 414

जर्नलिज्म एंड मास कॉम- 119

परफॉर्मिग आर्ट- 32 बीएड कॉलेजों में वोटर

कॉलेज-वोटर

एपी जालान टीटी कॉलेज- 168

जसपुरिया बीएड कॉलेज-143

समर्पणदीप बीएड कॉलेज-167

मदर जीरामनी टीटी कॉलेज- 161

आरटीसी बीएड कॉलेज- 165

कुल- 804 अंगीभूत कॉलेजों में वोटरों की संख्या

कॉलेज- वोटर

केओ कॉलेज गुमला- 10297

बिरसा कॉलेज खूंटी- 7596

बीएस कॉलेज लोहरदगा- 3146

बीएनजे सिसई- 2659

आरएलएसवाई कॉलेज- 5598

सिमडेगा कॉलेज- 3857

मारवाड़ी कॉलेज- 14442

रांची वीमेंस कॉलेज- 9278

पीपीपी कॉलेज बुंडू- 7021

एसएस मेमोरियल-6171

डोरंडा कॉलेज- 16062

जेएन कॉलेज- 2359

केसीबी कॉलेज बेड़ो- 1266

मांडर कॉलेज- 5392


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.