तमिलनाडु से पश्चिमी सिंहभूम की 10 युवतियों की कराई गई घर वापसी
पश्चिमी सिंहभूम की 10 युवतियां तमिलनाडु के त्रिपुर से वापस लौट आई हैं। सभी त्रिपुर में केपीआर 3 कंपनी में काम करने गई थीं लेकिन वहां भाषा की समस्या होने के कारण उन्हें काम करने में परेशानी होने लगी।
रांची,जासं। पश्चिमी सिंहभूम की 10 युवतियां तमिलनाडु के त्रिपुर से वापस लौट आई हैं। सभी त्रिपुर में केपीआर 3 कंपनी में काम करने गई थीं, लेकिन वहां भाषा की समस्या होने के कारण उन्हें काम करने में परेशानी होने लगी। इसके बाद युवतियों ने वापस आने के लिए श्रम विभाग के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष से मदद मांगी।
मामले की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रम विभाग और नियंत्रण कक्ष को युवतियों को वापस लाने का निर्देश दिया। नियंत्रण कक्ष ने कंपनी के मैनेजर से बात कर युवतियों के वापस आने की व्यवस्था कराई। तीन अक्तूबर को युवतियां त्रिपुर से शनिवार को चलीं और सोमवार को चक्रधरपुर पहुंचीं। युवतियों ने जितने दिन त्रिपुर में काम किया था, उसका मेहनताना कुल 90,200 रुपये का भुगतान भी उन्हें किया गया। प्रत्येक को 8200 रुपये मिले।