Move to Jagran APP

झारखंड के 10 जिले बने शराब तस्‍करी के हॉट प्‍वाइंट, पुलिस की रडार पर 165 तस्कर

चुनाव को लेकर बिहार में शराब की खपत बढ़ गई है। खुफिया विभाग के आगाह करने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। शराब की अवैध तस्करी जारी है। खुफिया विभाग ने कुछ दिन पूर्व ही 10 जिलों के 165 शराब तस्करों की सूची जारी की थी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 02:01 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 02:01 PM (IST)
तस्करी करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

रांची, राज्य ब्यूरो। बिहार में शराबबंदी के बाद झारखंड के रास्ते हो रही शराब की तस्करी में चुनाव आते ही तेजी आ गई है। बिहार की सीमा से सटे झारखंड के 10 जिले शराब तस्करी के लिए हॉट प्वाइंट बने हुए हैं। बिहार के चुनाव में अवैध शराब की मांग बढ़ी है और बताया जा रहा है कि ऐसे शराब माफिया को राजनीतिक संरक्षण भी मिल रहा है। पिछले एक महीने के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर बिहार भेजी जाने वाली शराब की खेप पकड़ी गई है।

loksabha election banner

अगर शराब के तस्कर पकड़े भी जाते हैं तो वे तस्करी के लिए नया रास्ता खोज लेते हैं। शराब की तस्करी और नकली शराब के निर्माण में लिप्त ऐसे ही 165 तस्करों की सूची खुफिया विभाग ने तैयार कर संबंधित जिलों के उपायुक्त, एसपी व उत्पाद विभाग की टीम को सौंपी थी। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद से लगातार अभियान भी चल रहा है और कई पकड़े भी जा चुके हैं, लेकिन तस्करी रोके नहीं रुक रही है। वहीं तस्करी करने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

जंगलों-झाडिय़ों में बन रही नकली शराब

जंगल, झाडिय़ों के अलावा गंदी जगहों पर भी चोरी छिपे शराब तैयार हो रही है। शराब बनाने का जो तरीका है, वह बेहद खतरनाक है। यही कारण है कि आए दिन जहरीली शराब पीने से मौत के मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में रांची के पिठोरिया में नकली शराब के धंधे का भंडाफोड़ हुआ था, जिसमें नकली शराब की बोतलों पर ब्रांडेड कंपनियों का लेबल लगाकर बाजार में खपाया जा रहा था।

इसी तरह लोहरदगा व अन्य जगहों से भी नकली शराब के धंधे का खुलासा हुआ है। इसी वर्ष फरवरी 2020 में गिरिडीह जिले के देवरी व सरिया थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 11 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। इससे पूर्व 2018 में रांची के गोंदा व 2017 में डोरंडा में जहरीली शराब पीने से बड़ी संख्या में लोग मरे थे।

बिहार कनेक्शन वाले तस्करों की तलाश

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड से बिहार में अवैध तरीके से शराब खपाने वाले तस्करों की खोज जारी है। दोनों राज्यों की सीमा पर पूर्व में पकड़े गए तस्करों की निशानदेही पर कुछ शातिरों के नाम सामने आए थे, जिनकी जानकारी ली जा रही है। पूर्व में झारखंड स्टेट बिवेरेज कारपोरेशन लिमिटेड के खूंटी स्थित डिपो मैनेजर भी झारखंड से बिहार में अवैध तरीके से शराब की तस्करी करते पकड़े गए थे। ऐसे कई नाम विभाग को मिले हैं, जिनकी छानबीन चल रही है।

यहां अवैध शराब के इतने कारोबारी

रांची (70), जमशेदपुर (12), हजारीबाग (03), गिरिडीह (02), कोडरमा (15), धनबाद (27), बोकारो (10), पलामू (06), गढ़वा (16), व साहिबगंज (15)।

कहां-कौन कर रहा अवैध कारोबार

रांची : डोरंडा में घाघरा पुल के नीचे नदी किनारे शराब का अवैध कारोबार हो रहा है। इसी तरह एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हेथू में भी यह काला धंधा जारी है। हेथू में पुलिस रिकार्ड में गंगा साहू, बबलू साहू, सचिन साहू, अशोक साहू, रंजीत साहू, संजू साहू, सुरेश साहू, गंगा सागर साहू, मोहन साहू समेत 22 लोग चिन्हित किए गए हैं। इसी तरह रांची के नगड़ी में बालकरण महतो व जटलु महतो, लापुंग में प्रेम साहू, सोनू साहू, विशेश्वर साव, महेश्वर साहू। खलारी में जगलाल महतो, चैता महतो, सुरेश महतो, अनिल चौहान, सिकंदर चौहान।

ठाकुरगांव में बिरसा मुंडा, राहे में लक्ष्मीकांत महतो, सिल्ली में परशुराम महतो, जयराम महतो, तुलसी मुंडा समेत 10 लोग शामिल हैं। तमाड़ में गुरुपदो महली, रमेश महली, सनातन सिंह, गोवर्धन महतो, खगेन मुंडा समेत 12 लोग। अनगड़ा में भीम मुंडा, कारे मुंडा, तारालाल महतो, करम सिंह मुंडा, लखिंद्र मुंडा, कृष्णा खटिक, मंगरू महतो और बुढ़मू में नारायण यादव, मांडर में मलगी उरांव, चुनछिया उरांव, गुईदी उरांव व मैना उरांव के नाम आरोपितों में शामिल हैं।

जमशेदपुर : घाटशिला का चरणजीत सिंह उर्फ बंटी व मुसाबनी का बबलू दास उर्फ बबलू सिंह, करणजीत हेम्ब्रम उर्फ गुडडू, प्राण हेम्ब्रम, सुभाष गोराई, रंजन कुमार दास, दुलाल धीवर, प्रफुल धीवर, माधव धीवर, ककामांझी, डेमन किस्कू, धरमू गिरि आदि यहां अवैध कारोबार संचालित कर रहे हैं।

हजारीबाग : इचाक के पंडरा मांझी, लुंदरू के जितेंद्र पासवान व दारू के अनिल मेहता।

गिरिडीह : धनवार के कारूडीह के सुरेश दास व बरामो के हरि तुरी।

कोडरमा : सतगावां थाना क्षेत्र के मनोज यादव, दयानंद राम, सरोज राम, गोरेलाल राजवंशी उर्फ मुंशी राजवंशी, विनय सिंह व विकास कुमार। डोमचांच थाना क्षेत्र के श्रीकांत लाल।

धनबाद : बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के हरि प्रसाद, सिंदरी के मनोज सिंह, रोकी सिंह, धनबाद थाना क्षेत्र के बिटू, गुघरू, बैंक मोड़ के मुकेश तिवारी, खरखरी ओपी क्षेत्र के पहलवान पासवान, विजय पासवान। तोपचांची थाना क्षेत्र के उमेश कुमार महतो, मेवालाल महतो, छोटू महतो, पोचन मांझी, रजनू मांझी, मोटन मांझी, कंचन मांझी, मोतीलाल मांझी, जगदीश मांझी, गोविंद महतो, टुंडी थाना क्षेत्र के झास्तिक दा, टुंडी के बच्चू यादव, सिंह होटल, बमबम होटल। बरवाअडडा थाना क्षेत्र के मिथिलेश लाइन होटल, महुदा थाना के पप्पू रवानी, भाटडीह के कमल महतो, दिलीप रवानी आरोपितों में शामिल हैं। यहां लोयाबाद में भी अवैध शराब बनाने की सूचना है।

बोकारो : अनिल सिंह, जगदीश साव, राजन साव, दुर्गा साव, अर्जुन भुईया उर्फ दारा व रमेश यादव। ललपनिया में धली मुंडा, महुआटांड़ में रतन कुमार महली, महबीरा करमाली, गुलाब करमाली, कैलाश साव, बासदेव प्रजापति आरोपितों में शामिल हैं।

पलामू : सतबरवा थाना क्षेत्र में बिकेश चौधरी, कमता मांझी, पच्चू राम, प्रभु सिंह, बसंत सिंह व प्रहलाद राम।

गढ़वा : मुरारी पासवान, रामचंद्र भंडारी, सुभाष साव, दिनेश प्रजापति, विजय भंडारी, विजय साव व जितेंद्र रजवार। बरडीहा थाना क्षेत्र के मुकेश यादव व बालरूप यादव। भंडरिया थाना क्षेत्र के रवींद्र मुंडा, मेराल थाना क्षेत्र के रामबदन यादव, जमुनी देवी, मैना देवी, बैजनाथ भुइया, भूषण सिंह व अशोक यादव।

साहिबगंज : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र संतोष गोस्वामी, तल्लू किस्कू, बाबूलाल मड़ैया, ढेना हांसदा, सूरज वर्णवाल, बड़की देवी, जनजी हांसदा, सोनी महलदार, सुनील मुर्मू, बबूल मुर्मू, टलु हांसदा, मुकुंद मुर्मू, सावित्री देवी, पिंकू देवी, सागर मरांडी व बबलू पासवान।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.