झारखंड के रामगढ़ में युवती से छेड़खानी पर बवाल; ग्रामीणों ने 2 युवकों को बनाया बंधक, पंचायत बुलाने पर अड़े
रामगढ़ के साप्ताहिक हाट में छेड़खानी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया है। ग्रामीण उनके ...और पढ़ें

बंधक बनाए गए युवक। फोटो जागरण
HighLights
रामगढ़ साप्ताहिक हाट में छेड़खानी के आरोप में दो युवक बंधक।
ग्रामीणों ने युवकों को धोबा गांव के मांझी थान में बांधा।
पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीण पंचायती की मांग पर अड़े हैं।
संवाद सहयोगी, रामगढ़ (दुमका)। रामगढ़ बाजार के साप्ताहिक हाट में रविवार की शाम छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर बंधक बना लिया है। दोनों युवक गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के सीरिया गांव के निवासी हैं। इनकी पहचान विकास राय और रावण मुर्मू के रूप में हुई है।
ग्रामीणों ने दोनों को रामगढ़ के धोबा गांव स्थित मांझी थान में रस्सी से बांधकर रखा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
हालांकि, ग्रामीण दोनों युवकों के स्वजन को मौके पर बुलाने तथा गांव में पंचायती कर मामले का समाधान करने की मांग पर अड़े हुए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, साप्ताहिक हाट में रविवार की शाम दोनों युवक एक युवती के साथ छेड़खानी कर रहे थे। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और धोबा गांव ले जाकर मांझी थान में बांध कर स्वजन को बुलाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
