रामगढ़ में में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस Ramgarh News
मृतक की शिनाख्त गेगदा मुंडा टोला निवासी सुदेश मुंडा 32 वर्ष के रूप में हुई है। वह पिछले तीन दिनों से अपने घर से लापता था।
भुरकुंडा(रामगढ़), जेएनएन। बासल थाना अंतर्गत गेगदा मोड के समीप एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। मृतक की शिनाख्त गेगदा मुंडा टोला निवासी सुदेश मुंडा 32 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जिंदल ए गेट के समीप गेगदा मोड़ पहाड़ी के समीप पेड़ पर लटका शव को सुबह ग्रामीणों ने देखी तत्काल इसकी सूचना थाना को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतक ने जूते के फीते से गर्दन में फंदा बना पेड़ से लटक कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है।
जानकारी के अनुसार मृतक के पिता रांची में भर्ती थे उनके ऑपरेशन के लिए 5 लाख रुपये जमा करना था । मृतक जिंदल कंपनी में रसोईया पद पर कार्यरत था। कंपनी प्रबंधन द्वारा कराए गए इंश्योरेंस से मात्र एक लाख इलाज के लिए मिलता। बाकी रकम को ले व काफी तनाव में था। मृतक की पत्नी सहित चार बच्चियां है। मृतक 3 दिन से लापता भी बताया जाता है। इधर घटना की सूचना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस हर पहलू पर जांच में जुटी है।