गोला में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
संवाद सूत्र गोला(रामगढ़) गोला थाना क्षेत्र के संगातु गाव के समीप शुक्रवार की देर शाम एक युवक
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 10:12 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 06:14 AM (IST)
संवाद सूत्र, गोला(रामगढ़): गोला थाना क्षेत्र के संगातु गाव के समीप शुक्रवार की देर शाम एक युवक का शव पेड़ में रस्सी से लटका मिला है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। ग्रामीणों के अनुसार शाम में मवेशी चरवाहे ने एक महुआ के पेड़ में युवक के शव को रस्सी के सहारे झूलते हुए देखा। देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस भी घटना स्थल पर नहीं पहुंची है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें