सड़क दुर्घटना में युवक घायल
रजरप्पा थाना क्षेत्र के पोटमदगा गांव निवासी 26वर्षीय युवक हीरालाल
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 08:15 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 08:15 PM (IST)
संवादसूत्र, दुलमी (रामगढ़) : रजरप्पा थाना क्षेत्र के पोटमदगा गांव निवासी 26वर्षीय युवक हीरालाल महतो ने शनिवार की देर रात सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त युवक ने किसी कार्य के लिए अपने घर से गोला जाने के दौरान गोला-चारु पथ के कोइया गांव समीप एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गया। युवक का एक पैर टूट गया है। साथ ही शरीर में काफी चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए गोला अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद युवक को बेहतर इलाज को लेकर रांची भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें