कार्यशाला में आशीर्वाद योजना से हुए रूबरू
ेकार्यशाला में दी गई आशीर्वाद योजना की जानकारीकार्यशाला में दी गई आशीर्वाद योजना की जानकारीकार्यशाला में दी गई आशीर्वाद योजना की जानकारीकार्यशाला में दी गई आशीर्वाद योजना की जानकारीकार्यशाला में दी गई आशीर्वाद योजना की जानकारीकार्यशाला में दी गई आशीर्वाद योजना की जानकारीकार्यशाला में दी गई आशीर्वाद योजना की जानकारी
पतरातू (रामगढ़) : पतरातू प्रखंड के वर्किंग हॉल में बुधवार को कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के क्रियान्वयन के लिए प्रारंभिक स्तर पर क्या क्या करना है इसकी जानकारी बीडीओ शीलवंत कुमार भट्ट द्वारा पंचायत सचिवों, कर्मचारियों व स्वयंसेवकों को दी गई। मौके पर सीआई मंजु रविदास, सुदर्शन चौबे, कुमार रणधीर ¨सह, अनुग्रह एक्का, संजय बक्शी आदि प्रमुख रुप से शामिल थे। इस मौके पर कहा गया कि 18 जनवरी को प्रखंड के सभी राजस्व गांवों में ग्राम सभा का आयोजन किया जाना है। यह ग्राम सभा पंचायती राज के निमों के अनुसार किया जाएगा। इसमें रैयत समन्वय समिति का गठन किया जाएगा। इसके लिए अध्यक्ष का चुनाव करना अति आवश्यक है। क्योंकि इसी कृषकों को जो प्रति एकड़ पांच हजार रुपये दिए जाने हैं। इसमें रैयत समन्वय समिति की अहम भूमिका होगी। ग्राम सभा को सफलता पूर्व संचालित करने के लिए पंचायत सचिवों और कर्मचारियों को बतौर पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्त किया गया है। मौके पर नरेश महतो, कमलनाथ महतो, बसंत महथा, नकुल यादव सहित सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल थे।.