लोकल सेल चालू नहीं हुआ तो 17 से होगी ट्रांसपोर्टिग ठप
भुरकुंडा : विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा की बैठक गुरुवार को न्यू बिरसा परियोजना में हुई। इसमें बरटोला, रसका टोला, भुरकुंडवा, करमाली टोला, डेढका टोला, मुर्गा टोला, जोजो टोला, गेरा टोला व पोटंगा गांव के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा के अध्यक्ष सूरज बेसरा व सचिव जीतन मुंडा ने कहा कि पिछले तीन माह से न्यू बिरसा परियोजना में लोकल सेल बंद है। इससे हजारों लोग बेरोजगार हो गए है। उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति आन पड़ी है।
भुरकुंडा : विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा की बैठक गुरुवार को न्यू बिरसा परियोजना में हुई। इसमें बरटोला, रसका टोला, भुरकुंडवा, करमाली टोला, डेढका टोला, मुर्गा टोला, जोजो टोला, गेरा टोला व पोटंगा गांव के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा के अध्यक्ष सूरज बेसरा व सचिव जीतन मुंडा ने कहा कि पिछले तीन माह से न्यू बिरसा परियोजना में लोकल सेल बंद है। इससे हजारों लोग बेरोजगार हो गए है। उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति आन पड़ी है। कहा गया कि 16 दिसंबर तक लोकल सेल चालू नहीं हुआ तो 17 दिसंबर से न्यू बिरसा परियोजना से कोयले की ढुलाई अनिश्चितकालीन ठप करा दी जाएगी। मौके पर संजय करमाली, गणेश गंझू, संतोष ¨सह, मोहन सोरेन, प्रेमलाल मुंडा, झनाराम सोरेन, चन्द्रदेव मुंडा, लालू मुंडा, पंकज हेंब्रोम, अजय करमाली, विजय सोरेन, आनन्द बेसरा, सुनील करमाली, अजय मरांडी, बाबू गंझू, लीलमुनी देवी, ममता देवी, क्रांति किस्कू, मैनो देवी, मंझली देवी, तालामुनी देवी, आशामुनी देवी, शीतल देवी, सुनीता देवी, तालोमुनी देवी, विराजो देवी, ललीता देवी, शकुंतला देवी, देवी देवी, बिरसी देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थें।
बरका-सयाल प्रबंधन व यूसीडब्ल्यू की वार्ता में 25 मुद्दों पर हुई चर्चा भुरकुंडा : यूनाईटेड कोल वर्कर्स यूनियन ने विभिन्न मुद्दों को ले बरका.सयाल जीएम ऑफिस में प्रबंधन के साथ वार्ता की। इस दौरान यूनियन ने 25 एजेंडों पर प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया। इसमें बिरसा परियोजना के लिए एम्बुलेंस, दत्तो कोलियरी में डीप बो¨रग, कर्मियों को एसएलसी का लाभ, बरका.सयाल प्रक्षेत्र के सभी अस्पतालों में दवाईयां उपलब्ध कराने आदि मांगे शामिल थी। प्रबंधन ने सभी मांगों पर यूनियन को आश्वस्त किया कि जल्द ही सकारात्मक पहल करते हुए इस पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं यूसीडब्ल्यूयू के क्षेत्रीय सचिव ¨वध्याचल बेदिया ने कहा कि शीघ्र ही सभी मांगों पर पहल नहीं की गई तो सीसीएल बरका.सयाल का चक्का जाम कर दिया जाएगा। वार्ता में प्रबंधन की ओर से जीएम अजय ¨सह के साथ एसओपी सुरजीत मल्लिक, एसओ (ईएण्डएम) एसपी राय, एसओसी सुमन कुमार, आरआर श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी मौजूद थे। जबकि यूनियन की ओर से ¨वध्याचल बेदिया, लखेन्द्र राय, जीपीएन सिन्हा, तवरेज खान, सदानंद प्रसाद ¨सह, सुरेन्द्र प्रसाद ¨सह, सुदेश प्रसाद, राम बाबू, राजेन्द्र प्रसाद, नरेश मंडल, विकास कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।