Move to Jagran APP

बरलंगा प्रखंड में बेतुलकलां व संग्रामपुर को शामिल करने का विरोध

लीड---------- बरलंगा को प्रखंड बनाने की है तैयारी ग्रामीणों ने बैठक कर जताया विरोद संवाद सू

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 09:49 PM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 09:49 PM (IST)
बरलंगा प्रखंड में बेतुलकलां व संग्रामपुर को शामिल करने का विरोध

लीड----------

loksabha election banner

बरलंगा को प्रखंड बनाने की है तैयारी, ग्रामीणों ने बैठक कर जताया विरोद

संवाद सूत्र, गोला(रामगढ़) : गोला प्रखंड क्षेत्र के बेटुलकला व संग्रामपुर पंचायत सचिवालय में शनिवार को बीडीओ अजय कुमार रजक के निर्देशानुसार प्रस्तावित बरलंगा प्रखंड को प्रस्ताव में लाने को लेकर ग्रामीणों की एक आमसभा रखी गई। इसकी अध्यक्षता बेटुलकला पंचायत की मुखिया मुन्नीकिशोर महतो व संग्रामपुर पंचायत की मुखिया सीमा देवी ने किया। आमसभा में पंचायत सचिव धनेश्वर महतो उपस्थित थे। इस दौरान प्रस्तावित बरलंगा प्रखंड का उक्त दोनों पंचायत के ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। यहां ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव में लाया कि प्रस्तावित बरलंगा प्रखंड की दूरी उक्त दोनों पंचायतों से 25 से 30 किलोमीटर है, जबकि वर्तमान प्रखंड मुख्यालय की दूरी 5 से 10 किमी है। प्रस्तावित बरलंगा प्रखंड में आवश्यक कार्यों के लिए इतनी लंबी दूरी तय करना मुश्किल है। प्रस्तावित प्रखंड जाने के रास्ते में छिनतई व लूटपाट होने की संभावना है। महिलाओं के लिए तो प्रखंड में जाना बिल्कुल ही उपयुक्त नहीं है। अतिदुर्गम होने के साथ जंगल, झाड़ी, पहाड़ होने के साथ साथ उग्रवाद व हाथी प्रभावित क्षेत्र है, लोगों को जानमाल का भी खतरा है। वहीं आवागमन की सुविधा भी बिल्कुल नहीं है। जिस कारण उक्त दोनों पंचायत के ग्रामीणों ने प्रस्तावित बरलंगा प्रखंड का भारी विरोध किया है। कहा है कि जबरन हमलोगों को उक्त प्रस्तावित प्रखंड में शामिल किया जाता है तो सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन किया जायेगा। विरोध में प्रस्ताव पारित किया गया। दूसरी ओर इसके विरोध में बेटुलकला पंचायत के पतरातू गांव के ग्रामीणों की बैठक हुई। जहां लोगों ने सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए कहा कि किसी भी किमत पर हमलोग बरलंगा प्रखंड में नहीं जायेंगे। इसके लिए हम किसी भी हद से गुजरने के लिए तैयार हैं। मौके पर पूर्व मुखिया जाकिर अख्तर पंसस शंकर दयाल महतो, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज महतो, पूर्व पंसस रामविनय महतो, पोखन महतो, गौतम महतो, सर्वेश्वर महतो, ब्रजकिशोर महतो, सुजीत कुमार महतो, परमेश्वर महतो, जयप्रकाश महतो, गुलेश्वर महतो, मुरली महतो, भूषण महतो, भरत महतो, दानेश्वर महतो, खिरोधर महतो, भुनेश्वर महतो, दीपक कुमार, दशरथ मांझी, मेघु महतो, ललकु महतो, सुर्यनाथ करमाली सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.