Move to Jagran APP

बरका-सयाल क्षेत्र को अविलंब ई.सी की मंजूरी दे सरकार: विजय साहू

संवाद सूत्र भुरकुंडा (रामगढ़) बरका-सयाल क्षेत्र (कोलियरी) पिछले ग्यारह माह से बंद है। प

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 08:54 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 08:54 PM (IST)
बरका-सयाल क्षेत्र को अविलंब ई.सी की मंजूरी दे सरकार: विजय साहू
बरका-सयाल क्षेत्र को अविलंब ई.सी की मंजूरी दे सरकार: विजय साहू

संवाद सूत्र, भुरकुंडा (रामगढ़) : बरका-सयाल क्षेत्र (कोलियरी) पिछले ग्यारह माह से बंद है। परियोजना में कार्यरत तीन से चार हजार मजदूर कर्मियों के नौकरी पर पदस्थापना की तलवार लटक रही है। इस बाबत आजसू पार्टी रामगढ़ जिला के जिला अध्यक्ष विजय कुमार साहू ने मतकमा चैक पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि बरका-सयाल क्षेत्र के अंतर्गत सौंदा, सयाल सौंदा, सौंदा डी, भुरकुंडा क्षेत्र राज्य सरकार द्वारा सी.टी.ओ (कंसेंट टू ऑपरेट) और ई.सी (इन्वायरनमेंट क्लीयरेंस)की अप्राप्ति के कारण पिछले ग्यारह माह से परियोजना ठप है। परियोजना में कार्यरत तीन से चार हजार अनुबंधित कर्मीयों पर पदस्थापन की तलवार लटक रही है। स्थानीय ठेकेदारों को काम नहीं मिल रहा है। विजय साहू ने जानकारी देते हुए कहा कि महत्वपूर्ण बात यह है केंद्र सरकार द्वारा उक्त परियोजना के संचालन को लेकर सी.टी.ओ, ई.सी क्लियरेंस और टोर (टर्म ऑफ रिफ्रेंस) की अनुमति दी जा चुकी है। कितु इस संदर्भ में राज्य सरकार और स्थानीय विधायक की उदासीनता के कारण परियोजना का संचालन अवरुद्ध है। उन्होंने कहा कि कथारा में भी समान परिस्थिति थी कितु वर्तमान में सभी आवश्यक प्रक्रिया को पूर्ण कर अब कथारा में कार्य सुचारू रूप से जारी है। विजय कुमार साहू ने कहा कि लोक लुभावन वादों के बूते हेमंत सरकार और स्थानीय विधायक सत्तारूढ़ हो गए हैं। कितु वास्तिवकता पीड़ादायक है। बेरोजगारी चरम पर है। बरका-सयाल परियोजना में कार्यरत अनुबंधित कर्मी और कामगार रोजगार से हाथ धो बैठे हैं। स्थानीय विधायक जनमुद्दों से बेखबर सत्ता सुख में मग्न है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अविलंब परियोजना संचालक को लेकर सी.टी.ओ और ई.सी क्लियरेंस प्रदान करें। उन्होंने कहा कि मजदूर व जनहित में आजसू पार्टी बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चैधरी के नेतृत्व में संबंधित मुद्दे पर तीन अगस्त से हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। आजसू पार्टी मुख्यमंत्री व पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो को हस्ताक्षरित प्रति ज्ञापन सौंपेंगी साथ ही पार्टी सुप्रीमो से संबंधित समस्या के समाधान को लेकर विधानसभा में आवाज बुलंद करने की आग्रह करेगी। प्रेस कांफ्रेंस में आजसू के जिलाध्यक्ष विजय साहू, अखिल झारखण्ड कोयला श्रमिक संघ के महासचिव सतीश सिन्हा, केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरी रत्नम साहू, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, जिला उपाध्यक्ष दिलीप दांगी, द्वारिका महतो, बिन्देश बेदिया, मुखिया प्रदीप मांझी, नित्यानंद कुमार, प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो, प्रखंड सचिव विश्वरंजन सिन्हा, ब्रजेश सिंह आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.