Move to Jagran APP

सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है साहित्य: जगदीश मित्तल

संवाद सूत्र भुरकुंडा (रामगढ़) राष्ट्रीय कवि संगम झारखंड ईकाई के अध्यक्ष प्रमुख समाजसेव

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jun 2021 07:16 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 07:16 PM (IST)
सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है साहित्य: जगदीश मित्तल
सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है साहित्य: जगदीश मित्तल

संवाद सूत्र, भुरकुंडा (रामगढ़) : राष्ट्रीय कवि संगम, झारखंड ईकाई के अध्यक्ष, प्रमुख समाजसेवी सुनील खवाड़े की अध्यक्षता, प्रभारी दिनेश देवघरिया और महामंत्री सरोजकांत झा के निर्देशन व संगठन मंत्री राकेश श्रीवास्तव नाजुक के संयोजन में गूगल मीट पर वर्चुअल काव्य गोष्ठी सह पारस्परिक मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश के 100 से अधिक कवियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि और संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल ने लगभग चार घंटे चले इस काव्य लहरी को इस कोरोना काल का सबसे बड़ा वर्चुअल काव्य गोष्ठी का नाम देकर कार्यक्रम को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि एसके अग्रवाल एवं बसंत मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री अशोक बत्रा, प्रांतीय मार्गदर्शक दिनेश रविकर एवं रामेश्वर चक्रवर्ती, प्रांतीय उपाध्याक्ष उदय शंकर उपाध्याय एवं पंकज झा, वीरेन्द्र अग्रवाल और प्रकाश भारद्वाज की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष सुनील खवाड़े ने भाषण से किया। सभी कवियों ने झारखंड में संगठन की बैठक हर तीन माह में हो ऐसा सुनिश्चित किया। कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल ने भी कवियों के यशस्वी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी और विनम्रता एवं अनुशासन को कवि जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। विशिष्ट एसके अग्रवाल एवं रांची से बसंत कुमार मित्तल ने भी सभा को संबोधित करते हुए अपनी कृतज्ञता प्रकट की। राष्ट्रीय महामंत्री अशोक बत्रा ने अंतरराष्ट्रीय राम वन गमन काव्य यात्रा पर आयोजित होने जा रहे प्रतियोगिता पर विशेष चर्चा की और सभी को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। राष्ट्रीय मंत्री एवं ओज कवि दिनेश देवघरिया जी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया एवं तृतीय प्रांतीय अधिवेशन अध्यक्ष सुनील खवाड़े के जन्मदिवस 12 अगस्त को करने का सुझाव दिया। प्रथम काव्य सत्र का मंच संचालन प्रांतिय महामंत्री सरोज कान्त झा जी ने संभाला और ओजस्वी स्वर एवं संस्कृत के प्रखर ज्ञाता पंकज झा ने शुभारंभ किया। दूसरे सत्र में मंच संचालन प्रांतीय संगठन मंत्री राकेश श्रीवास्तव नाजुक ने संभाला। इस सत्र में बोकारो जिला से कवयित्री रजनी मल्होत्रा, बोकारो महानगर से करुणा कालिका, धनबाद से कवि रुद्र अमृत और ऋषभ देव, देवघर से डा. श्वेता नरौने, दुमका से पियुष राज, गुमला से कवि स्वपन कुमार राय, गिरिडीह से डा. अमित कुमार, हजारीबाग से राजीव दास, जमशेदपुर से शोभा किरण, पलामू से अंजनी कुमार दुबे, राकेश कुमार, रांची से रेणु बाला धार, रामगढ़ से प्राची झा एवं सुदीप अग्रवाल ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का समापन कवि एवं गीतकार अरुण पाठक ने वंदे मातरम गान से किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.