सामाजिक दायित्व निभाती रहेगी समिति: मनोज राम
संवाद सूत्र लपंगा (रामगढ़) ग्रामीण बेरोजगार संघर्ष समिति पूर्व की भांति शुक्रवार को भी जरूर
संवाद सूत्र, लपंगा (रामगढ़): ग्रामीण बेरोजगार संघर्ष समिति पूर्व की भांति शुक्रवार को भी जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री पहुंचाकर गरीबों का दु:ख बांटा। समिति के अध्यक्ष सह पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम अपनी टीम के साथ हुरूमगढ़ा के नायक टोला, मंसा मंदिर स्थित तेतर टोला, लपंगा बस्ती, कोल कंपनी आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर डोर-टू-डोर जाकर करीब 200 जरूरतमंद घरों तक कच्चा सामग्री पहुंचाया। इसमें चावल, दाल, आलू सहित अन्य खाद्य सामग्री शामिल है। मौके पर समाजसेवी मनोज राम ने कहा कि लॉक डाउन के कारण कई लोगों का रोजी-रोजगार छिन गया है। इसी को देखते हुए समिति ने इनलोगों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने का बीड़ा उठाया है ताकि कोई भी जरूरतमंद भूखा न रहे। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा से बड़ी और कोई सेवा नहीं हो सकती। ऐसे नेक कार्यों में सबों को हर संभव सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में गरीबों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। समिति इनकी हर परेशानी तो दूर नहीं कर सकती, लेकिन इतना तो जरूर है कि किसी भी हाल में इनतक खाद्य सामग्री पहुंचाता रहूंगा। मनोज राम ने बताया कि जरूरतमंदों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर व दवा की भी व्यवस्था की गई है। जरूरी पड़ने पर मो. नंबर 9939385385 पर संपर्क करें तत्काल सुविधा मुहैया कराई जायेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज राम, रामकृष्ण सिंह, मेराज अंसारी, मदन मुंडा, बालेश्वर करमाली, विजय राम, रोहित पांडेय नईस अंसारी, सोनू दास, बबन राम, छोटेलाल नायक, विजय मेहरा, कमलेश यादव, दिनेश राम, गोपेश्वर राम, राहुल विश्वकर्मा, गेंदलाल महतो, ननका महतो, बबलू ठाकुर आदि का विशेष योगदान रहा।