होन्हेमोढ़ा की महिलाओं ने बजरंग बली मंदिर के जीर्णोद्धार का उठाया बीड़ा
गिद्दी (रामगढ़) : महिलाओं को हमेशा कमजोर समझा जाता है। लेकिन 21वीं सदी की महिलाएं हर
गिद्दी (रामगढ़) : महिलाओं को हमेशा कमजोर समझा जाता है। लेकिन 21वीं सदी की महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों को मात दे रही है। आज की महिलाएं हर कार्य करने में सक्षम है। ऐसा ही कार्य वर्षों पुरानी बजरंग बली मंदिर के जीर्णोद्धार की शुरूआत कर डाड़ी प्रखंड के होन्हेमोढ़ा दुर्गा महिला विकास सपोर्ट संघ की सखी मंडल की सदस्यों ने कर दिखाया है। महिलाएं तनमन से श्रमदान कर मंदिर के जीर्णोद्धार में जूट गई हैं। सखी मंडल की सदस्यों ने बताया कि बीते 20 वर्ष पूराना होन्हेमोढ़ा का बजरंग बली मंदिर जीर्णोद्धार का बांट जोह रहा था। सखी मंडल की सदस्यों ने मंदिर जीर्णोद्धार के लिए पहल किया। इसके लिए महिलाएं चंदा व समाजसेवियों से सहयोग लेना शुरू किया। अर्थ सहयोग कर महिलाएं मंदिर जीर्णोद्धार में श्रमदान करने लगी। महिलाओं को श्रमदान करता देख गांव के कुछ पुरूष व बच्चें भी इनके साथ हो चले। श्रमदान कर मंदिर जीर्णोद्धार की बीड़ा उठाने वाली महिलाओं ने मंदिर जीर्णोद्धार कार्य को पूरा करने के लिए एक समिति का गठन किया है। इसमें अध्यक्ष रीमा कुमारी, उपाध्यक्ष सीमा देवी, सचिव देवंती देवी, कोषाध्यक्ष ओमिल देवी है। जबकि सदस्य में कुमली देवी, सारो देवी, कुबेर देवी, झुनियां देवी, रमनी देवी, संगीता देवी आदि है।